Kawasaki (कावासाकी) ने भारतीय बाजार में 2024 Z H2 और Z H2 SE बाइक लॉन्च की है। जहां 2024 Kawasaki Z H2 बाइक की कीमत 23.48 लाख रुपये तय की गई है , वहीं 2024 Kawasaki Z H2 SE वैरिएंट की कीमत 27.76 लाख रुपये रखी गई है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम हैं।
लुक और स्टाइल
2024 कावासाकी Z H2 और Z H2 SE आउटगोइंग वर्जन के जैसे ही दिखते हैं। Z H2 अपनी आक्रामक स्टाइल के लिए जाना जाता है। इसमें सामने स्पोर्टी हेडलैंप के साथ एक खुला ट्रेलिस फ्रेम और स्प्लिट सीट के साथ एक पतला टेल सेक्शन है। बाइक्स 17 इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती हैं।
2 of 3
2024 Kawasaki Z H2
- फोटो : Kawasaki
इंजन और सस्पेंशन
Z H2 और Z H2 SE को पावर देने वाला 998cc का सुपरचार्ज्ड इनलाइन-4 इंजन हैं जो 11,000 आरपीएम पर 197.2 बीएचपी का पावर और 8,500 आरपीएम पर 137 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक्स के फ्रंट में USD फॉर्क और रियर में मोनो-शॉक से लैस हैं। एसई वर्जन में शोवा स्काईहुक टेक्नोलॉजी मिलती है।
3 of 3
2024 Kawasaki Z H2
- फोटो : Kawasaki
कलर ऑप्शन
Z H2 एबोनी पेंट कलर स्कीम के साथ सिंगल मेटैलिक कार्बन ग्रे में उपलब्ध है। जबकि Z H2 SE में एबोनी रंग के साथ मेटैलिक मैट ग्रेफेनस्टील ग्रे मिलता है।