फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Washing: कर्नाटक में अब अपनी कार धोने पर देना होगा 5,000 रुपये का जुर्माना, जानें इसकी वजह

Sat, 09 Mar 2024 04:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 04:19 PM IST
विज्ञापन
Karnataka bans usage of drinking water for car washing will attract fine of Rs 5000
Car Washing - फोटो : iStock
कर्नाटक सरकार द्वारा लागू किए गए नए नियम के मुताबिक, अब आपकी कार धुलाई पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। राज्य भारी जल संकट से गुजर रहा है और इसने सरकारी विभागों को पानी बचाने के लिए कड़े कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है। कर्नाटक जल आपूर्ति और सीवेज बोर्ड ने कार धोने, बागवानी, निर्माण, वाटर फाउंटेन, सड़क निर्माण और रखरखाव के लिए पेयजल के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। और आदेश का उल्लंघन करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
Karnataka bans usage of drinking water for car washing will attract fine of Rs 5000
Car Washing - फोटो : iStock
हाल ही की एक रिपोर्ट के अनुसार, कलेक्टरों ने बंगलूरू शहर जिले के सभी तालुकों को सूखा प्रभावित घोषित कर दिया है। और जल संकट को दूर करने के लिए निजी टैंकरों की जरूरत है। इस सप्ताह के शुरू में हुई एक आपात बैठक में, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि सरकार अन्य कार्यों की तुलना में सिंचाई और जल प्रबंधन परियोजनाओं को प्राथमिकता देगी।
Karnataka bans usage of drinking water for car washing will attract fine of Rs 5000
Car Washing - फोटो : For Reference Only
बंगलूरू और उसके आसपास के जिले वाटर टैंकरों पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं और शहर में लगभग 3,500 वाटर टैंकर चालू हैं। हालांकि, सिर्फ 10 प्रतिशत या 219 टैंकर ही सरकार के पास पंजीकृत हैं। राज्य सरकार ने टैंकर मालिकों द्वारा ग्राहकों से ऊंची कीमत वसूलने के आरोपों के बीच वाटर टैंकरों के लिए कीमतें भी तय की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka bans usage of drinking water for car washing will attract fine of Rs 5000
Car Washing - फोटो : iStock
बंगलूरू जिला प्रशासन के अनुसार, 6,000 लीटर के वाटर टैंकर की कीमत 5 किमी तक 600 रुपये, 8,000 लीटर के वाटर टैंकर की कीमत 700 रुपये और 12,000 लीटर के वाटर टैंकर की कीमत 1,000 रुपये होगी। 5-10 किमी के बीच की दूरी के लिए 6,000 लीटर के वाटर टैंकर के लिए 750 रुपये, 8,000 लीटर के टैंकर के लिए 850 रुपये और 12,000 लीटर के टैंकर के लिए 1,200 रुपये तक कीमतें बढ़ जाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed