{"_id":"6270d043f41cec0b572edf78","slug":"jeep-meridian-bookings-open-jeep-meridian-3-row-suv-production-starts-jeep-meridian-launch-date-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jeep Meridian: 7-सीटर एसयूवी जीप मेरिडियन का उत्पादन शुरू, आधिकारिक तौर पर बुकिंग चालू, इतने रुपये में करें बुक","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Jeep Meridian: 7-सीटर एसयूवी जीप मेरिडियन का उत्पादन शुरू, आधिकारिक तौर पर बुकिंग चालू, इतने रुपये में करें बुक
Tue, 03 May 2022 12:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 03 May 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
Jeep Meridian 2022
- फोटो : Jeep India
Jeep India (जीप इंडिया) की बहुप्रतीक्षित 3-पंक्ति वाली 7-सीटर एसयूवी Jeep Meridian (जीप मेरिडियन) की बुकिंग आधिकारिक तौर पर देश में शुरू कर दी गई है। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग और इसके साथ ही इसकी कीमतों का एलान अगले महीने जून में होने की संभावना है। वहीं इसकी डिलीवरी जून 2022 के तीसरे हफ्ते से शुरू होगी। Jeep Meridian एसयूवी का लुक Jeep Compass एसयूवी की याद दिलाता है। इसमें कार निर्माता की सिग्नेचर डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। साथ ही इसमें Jeep Compass और Grand Cherokee एसयूवी के कई असर देखने को मिलते हैं। लेकिन इनके मुकाबला यह काफी मॉडर्न और शानदार एसयूवी होगी। भारत में जीप मेरिडियन को एमजी ग्लोस्टर, स्कोडा कोडिएक और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी एसयूवी को टक्कर देने के लिए उतारा जाएगा।
Jeep Meridian 2022
- फोटो : Jeep India
शुरू हुआ उत्पादन
कंपनी ने Jeep Meridian एसयूवी के उत्पादन को शुरू करने का भी एलान कर दिया है। जीप मेरिडियन 2022 एसयूवी का उत्पादन स्थानीय रूप से अपनी रंजनगांव मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में कर रही है। जीप भारत में उत्पादन की जाने वाली इस एसयूवी का निर्यात जापान और ऑस्ट्रेलिया सहित एशिया प्रशांत क्षेत्र में करेगी।
2022 Jeep Meridian एसयूवी को वैश्विक बाजारों में कमांडर के नाम से भी बेची जाती है। यह एसयूवी कम्पास ट्रेलहॉक के बाद कार निर्माता की दूसरी बड़ी लॉन्च होगी। जीप शुरुआत में Commander (कमांडर) का 7-सीटर वर्जन पेश करेगी, जबकि 6-सीटर यूनिट बाद के लॉन्च की जाएगी।

- फोटो : Jeep
कंपास से इतनी बड़ी
Jeep Meridian 3-पंक्ति एसयूवी स्मॉल वाइड 4×4 प्लेटफॉर्म पर आधारित है जो जीप कंपास एसयूवी में इस्तेमाल की गई है। इस प्लेटफॉर्म पर एक लंबी व्हीलबेस एसयूवी बनाने के लिए इसे मॉडिफाइ किया गया है। अगर जीप की इस नई एसयूवी की बात करें तो, मेरिडियन की लंबाई 4,769 mm, चौड़ाई 1,859 mm और लंबाई 1,682 mm है, और इसमें 2,794 mm का व्हीलबेस मिलता है। एसयूवी की बॉडी को लंबी करने के लिए व्हीलबेस को 158 mm बढ़ा दिया गया है। कंपास की तुलना में, नई मेरिडियन 364 mm लंबी, 41 mm चौड़ी और 42 mm ऊंची है।

शानदार फीचर्स
इस 3-पंक्ति एसयूवी में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। जीप मेरिडियन वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ आती है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और 9-स्पीकर एल्पाइन सोर्स ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, जीप मेरिडियन में 60 से ज्यादा सेफ्टी और सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं। नई जीप मेरिडियन में 6 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट और डिसेंट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और अन्य सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी को ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम) भी मिल सकता है।