फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में लॉन्च हुई Jaguar F-Type facelift, जानिए स्पोर्टी कार की कीमत और फीचर्स, सेकेंडों में पकड़ेगी 100 की स्पीड

Thu, 07 May 2020 10:57 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 07 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Jaguar F Type facelift launched in India Know price and features
Jaguar F-Type facelift - फोटो : Social Media
वायरस महामारी और जारी लॉकडाउन के बीच Jaguar Land Rover ने भारत में चुपचाप अपनी 2020 Jaguar F-Type facelift लॉन्च कर दी है। Jaguar Land Rover कंपनी की गाड़ियों को पसंद करने वाले काफी लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारतीय बाजार में इस गाड़ी को Coupe और Convertible बॉडी स्टाइल में पेश किया गया है। बता दें कि नई Jaguar F-Type facelift 9 वेरिएंट में उपलब्ध है जबकि इसमें 6 Coupe और 3   Convertible मॉडल हैं। 
Jaguar F Type facelift launched in India Know price and features
Jaguar F-Type facelift - फोटो : Social Media
वहीं इस गाड़ी की कीमत की बात करें तो यह 95.12 लाख से शुरू होकर 2.41 करोड़ रुपये तक जाती है। नई Jaguar F-Type में दो इंजन ऑप्शन विकल्प दिए गए हैं। इनमें 2.0 लीटर, चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन हैं। यह इंजन 296 बीएचपी की पावर और 400 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि दूसरा 5.0-लीटर, सुपरचार्ज्ड V8 इंजन है जो दो आउटपुट में उपलब्ध है। V8 इंजन के एक वर्जन में 444 बीएचपी की पावर और 580 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है, जबकि इसके दूसरे वर्जन में 567 बीएचपी का पावर और 700 एनएम का टॉर्क जनरेट होता है।
Jaguar F Type facelift launched in India Know price and features
Jaguar - फोटो : Social Media
कार का सबसे पावरफुल इंजन 567 बीएचपी की पावर का है। यह 3.7 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं इसका 2.0-लीटर इंजन वाला मॉडल 5.7 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं इसका  444 बीएचपी पावर वाला इंजन 4.6 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 285 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaguar F Type facelift launched in India Know price and features
Jaguar F-Type - फोटो : Twitter
नई Jaguar F-Type facelift के इंटीरियर में भी काफी बदलाव किए गए हैं। इस कार में हाई-क्वॉलिटी मटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। कार में 12.3-इंच का नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऐंड्रॉयड ऑटो व एपल कारप्ले के साथ 10-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 
विज्ञापन
Jaguar F Type facelift launched in India Know price and features
jaguar
कार में बड़ी सिंगल फ्रेम ग्रिल, स्लिम पिक्सल एलईडी हेडलाइट्स, नया क्लैम-शेल बोनट और बड़े इंटेक्स के साथ रिवाइज्ड फ्रंट और रियर बंपर दिए गए हैं। इसका लुक पूरी तरह से स्पोर्टी है। जो कि लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। यानी नई Jaguar F-Type facelift का फ्रंट लुक पुराने मॉडल के मुकाबले बिल्कुल अलग है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed