{"_id":"6326c00d82dbc2144670cc4a","slug":"indian-govt-may-extend-deadline-for-ev-battery-norms-by-4-to-5-months-mahindra-tata-mg-hero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Safety: बैटरी सुरक्षा के नए नियमों को लागू होने में हो सकती है देरी, ईवी कंपनियों ने सरकार से की ये मांग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Safety: बैटरी सुरक्षा के नए नियमों को लागू होने में हो सकती है देरी, ईवी कंपनियों ने सरकार से की ये मांग
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:22 PM IST
सार
बैटरी की सुरक्षा को लेकर नए नियमों को लाने में देरी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कई ईवी कंपनियों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें थोड़ा और समय चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
ईवी बैटरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में एक अक्टूबर से ईवी बैटरी के लिए नए नियम को लागू किया जाना है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इन्हें लागू करने में देरी भी हो सकती है। कई वाहन निर्माता इसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं और सरकार से इसके लिए समय मांग रही हैं।
सरकार करेगी विचार?
2 of 5
ईवी बैटरी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनियां सरकार से इसके लिए समय मांग रही हैं। मामले पर काफी सोच विचार के बाद इंडस्ट्री AIS-156 Rev-2 की जरूरत के मुताबिक होने वाले बदलाव के लिए 31 मार्च 2023 और बैटरी के फिर से होमोलोगेशन को पूरा करने के लिए 31 अगस्त 2023 तक का समय मांग रही हैं।
कंपनियों ने बताई परेशानी
3 of 5
ईवी बैटरी
- फोटो : सोशल मीडिया
वाहन निर्माताओं ने कहा कि उन्हें दोबारा से टेस्ट करने से पहले बैटरी को फिर से डिजाइन करना होगा। इस बदलाव को लागू करने के लिए समय की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मांग पूरी ना होने का होगा ये कारण
4 of 5
ईवी बैटरी
- फोटो : सोशल मीडिया
वाहन निर्माताओं की मांगें पूरी नहीं भी हो सकती हैं। इसका कारण ये है कि अधिकारी चाहते हैं साल 2022 में ईवी में आग लगने के कई मामले सामने आए हैं और इनसे सीख लेकर कंपनियां अगले साल में गर्मियों की शुरूआत से पहले नए नियमों के मुताबिक कंपनियां बैटरी में बदलाव कर लें जिससे अगले साल इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
कंपनियों के पास बचा है कम समय
5 of 5
ईवी बैटरी
- फोटो : सोशल मीडिया
नई ईवी बैटरी मानकों पर आधिकारिक अधिसूचना तीन सितंबर को आ गई थी। इसके मुताबिक कंपनियों को सभी तरह के संशोधन करने के लिए चार हफ्ते का समय दिया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।