फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Aura Facelift: ह्यूंदै ने पेश किया न्यू जेनरेशन ऑरा सब-कॉम्पैक्ट सेडान, जानें लॉन्च और बुकिंग डिटेल्स

Mon, 09 Jan 2023 08:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Hyundai unveils and starts bookings of Hyundai Aura facelift 2023 May Launch in Auto Expo 2023
Hyundai Aura Facelift 2023 - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) ने सोमवार को न्यू जेनरेशन Aura (ऑरा) सब-कॉम्पैक्ट सेडान को पेश किया है, जिसमें फीचर्स, पावरट्रेन और टेक्नोलॉजी में कई अपडेट किए गए हैं। Hyundai Aura 2023 की आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी गई है। वाहन निर्माता ने इस हफ्ते ग्रेटर नोएडा में होने वाले आगामी ऑटो एक्सपो 2023 में इसके संभावित लॉन्च से पहले कार के बारे में सभी डिटेल्स साझा किए हैं। 2019 में अपनी शुरुआत के बाद ऑरा को यह पहला बड़ा अपडेट मिला है।


बुकिंग डिटेल्स
नई Hyundai Aura फेसलिफ्ट वर्जन को 11,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान कर बुक किया जा सकता है। कीमतों का आधिकारिक एलान इस हफ्ते के आखिर में होने की संभावना है। Hyundai ने सोमवार को ग्रैंड i10 Nios का फेसलिफ्ट संस्करण पेश किया, जिसके अगले कुछ दिनों में लॉन्च होने की उम्मीद है। 
Hyundai unveils and starts bookings of Hyundai Aura facelift 2023 May Launch in Auto Expo 2023
Hyundai Aura Facelift 2023 - फोटो : Hyundai
लुक और डिजाइन
नई Aura ऑटो हेडलैम्प्स, नए 15-इंच अलॉय व्हील्स के अलावा ट्वीक्ड फ्रंट बंपर, पेंटेड ब्लैक रेडिएटर ग्रिल जैसे डीआरएल के नए सेट के साथ डिजाइन में बदलाव के साथ आती है। Hyundai इस सेडान को 6 रंगों में पेश करेगी, जिसमें Starry Night नाम का एक नया रंग भी शामिल है। 
Hyundai unveils and starts bookings of Hyundai Aura facelift 2023 May Launch in Auto Expo 2023
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
इंजन और पावर
Hyundai Aura 2023 में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसे या तो 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट के साथ जोड़ा जाएगा। यह इंजन 83 PS का पावर और 113.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 1.2-लीटर बाय-फ्यूल पेट्रोल इंजन के साथ एक सीएनजी वर्जन भी होगा जो 69 PS का पावर और 95.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai unveils and starts bookings of Hyundai Aura facelift 2023 May Launch in Auto Expo 2023
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
इंटीरियर
नई ऑरा के केबिन को भी कई फीचर्स से अपडेट किया गया है। यह अब नए 3.5-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, USB-C टाइप चार्जिंग पोर्ट, फुटवेल लाइटिंग जैसे कई फीचर्स के साथ आता है। 
विज्ञापन
Hyundai unveils and starts bookings of Hyundai Aura facelift 2023 May Launch in Auto Expo 2023
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai
सेफ्टी फीचर्स
नई ऑरा के सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड तौर पर 4 एयरबैग के साथ अपग्रेड किया गया है, जिसमें दो और एयरबैग जोड़ने का विकल्प है। इसमें बर्गलर अलार्म, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed