फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Grand i10 Nios Facelift: ह्यूंदै ने पेश किया ग्रैंड आई10 नियोस का फेसलिफ्ट वर्जन, बुकिंग हुई शुरू

Mon, 09 Jan 2023 07:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios Facelift Unveiled May Launch at Auto Expo 2023 News in Hindi
Hyundai Grand i10 Nios Facelift 2023 - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) भारत में Grand i10 Nios (ग्रैंड आई10 नियोस) हैचबैक का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोरियाई कार निर्माता ने नई Hyundai Grand i10 Nios को पेश किया और इसके बारे में कई अहम डिटेल्स का खुलासा किया है। इसके साथ ही कंपनी ने मॉडल के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। 2023 Hyundai Grand i10 Nios को 11,000 रुपये की टोकन राशि पर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। इसकी कीमत का एलान ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान होने की उम्मीद है। ह्यूंदै मोटर इंडिया भी इस ओटोमोटिव शो में हिस्सा ले रही है। 
Hyundai Grand i10 Nios Facelift Unveiled May Launch at Auto Expo 2023 News in Hindi
Hyundai Grand i10 Nios Facelift 2023 - फोटो : Hyundai
नया लुक और डिजाइन
नई 2023 Hyundai Grand i10 Nios कई नए फीचर्स, बेहतर सेफ्टी पैकेज और नए एक्सटीरियर कलर्स के साथ आएगी। डिजाइन के लिहाज से इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं, जैसे कि नया लुक वाला ब्लैक रेडिएटर ग्रिल और फ्रंट में एलईडी डीआरएल। इसमें 15-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। टेलगेट के डिजाइन में भी रिफ्रेश टेललाइट यूनिट के साथ बदलाव किया गया है। 
Hyundai Grand i10 Nios Facelift Unveiled May Launch at Auto Expo 2023 News in Hindi
For Reference Only - फोटो : hyundai india
इंजन पावर और सीएनजी वैरिएंट
2023 Grand i10 Nios 6 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगी। इसमें एक नया रंग स्पार्क ग्रीन भी शामिल है। हैचबैक में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 83 PS का मैक्सिमम पावर और 113.8 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल या एएमटी ट्रांसमिशन विकल्प होगा। Hyundai इस हैचबैक का CNG वर्जन भी सिर्फ मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ पेश करेगी। सीएनजी वर्जन 69 PS का पावर और 95.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios Facelift Unveiled May Launch at Auto Expo 2023 News in Hindi
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
इंटीरियर
Grand i10 Nios का इंटीरियर भी एक नए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB-C चार्जिंग पोर्ट, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग सहित कई अन्य फीचर्स के साथ अपडेट किया जाएगा। 
विज्ञापन
Hyundai Grand i10 Nios Facelift Unveiled May Launch at Auto Expo 2023 News in Hindi
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Hyundai (For Reference Only)
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, नई ग्रैंड i10 Nios में क्रूज कंट्रोल, ESC, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे नए फीचर्स शामिल होंगे, जो ड्राइवरों को ज्यादा तनाव-मुक्त एक्सपीरियंस प्रदान करने में मदद करेंगे। ह्यूंदै ने सेफ्टी फीचर्स को भी बढ़ाया है, जिसमें चार एयरबैग को स्टैंडर्ड तौर पर पेश किया जाएगा और 6 एयरबैक को ऑप्शनल तौर पर दिया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा के लिए पीछे की सीटों पर ISOFIX माउंट भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed