दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) ने हाल ही में नई Venue फेसलिफ्ट को देश में लॉन्च किया है। कंपनी की योजना नई ट्यूशॉ, क्रेटा फेसलिफ्ट, अपडेटेड कोना ईवी और आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर सहित कई नए मॉडल लॉन्च करने की है। Hyundai Motor India (हयूंदै मोटर इंडिया) ने आधिकारिक तौर पर 13 जुलाई, 2022 को नई 2022 Hyundai Tucson (2022 ह्यूंदै ट्यूशॉ) एसयूवी को पेश करने का एलान किया है।
2 of 5
Hyundai Tucson
- फोटो : Hyundai (For Reference Only)
दो साल बाद आ रही है भारत
न्यू जेनरेशन Hyundai Tucson का सितंबर 2020 में ग्लोबल डेब्यू हुआ था और अब यह आखिरकार भारतीय बाजार में आ रही है। इस प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी के अगस्त में लॉन्च होने की संभावना है। भारत में इसका मुकाबला Citroen C5 Aircross, Jeep Compass जैसी कारों से होगा।
3 of 5
Hyundai Tucson
- फोटो : Hyundai (For Reference Only)
लुक और डिजाइन
नई पीढ़ी की Hyundai Tucson को अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई अपडेट मिलते हैं। इसके अलावा, यह कंपनी की भारत लाइन-अप में प्रमुख एसयूवी होगी। डिजाइन की बात करें तो अपकमिंग ट्यूशॉ में ह्यूंदै की सेंसियस स्पोर्टीनेस डिजाइन लैंग्वेज होगी। इसमें छुपे हुए ऑल-एलईडी हेडलैम्प्स से घिरा एक नया पैरामीट्रिक ग्रिल मिलेगा, जबकि फॉग लैंप्स नीचे पोजिशन किए गए हैं।
4 of 5
International-Spec Hyundai Tucson
- फोटो : Hyundai (For Reference Only)
फीचर्स
एसयूवी में स्पोर्टी स्टाइलिंग एलिमेंट्स जैसे प्रमुख बॉडी लाइन्स, मशीन-कट अलॉय व्हील्स और एक स्लोपिंग रूफलाइन मिलेगी। पीछे की तरफ इसमें इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और कनेक्टिंग बार के साथ ऑल-एलईडी टेललैंप्स मिलेंगे। इंटीरियर की बात करें तो, Hyundai Tucson में दक्षिण कोरियाई कार निर्माता के अन्य सभी नए जमाने की कारों की तरह ही ढेर सारे फीचर्स से भरपूर होने की उम्मीद है।
5 of 5
Hyundai Tucson 2022
- फोटो : Hyundai
इंजन और गियरबॉक्स
वैश्विक स्तर पर, चौथी पीढ़ी की Hyundai Tucson को दो पेट्रोल मोटर, एक हाइब्रिड मिल और एक ऑयल-बर्नर के साथ पेश किया जाता है। हालांकि, भारत-स्पेक मॉडल में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन, और 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर एटी के साथ 2.0-लीटर डीजल मिलने की संभावना है। लॉन्च होने पर, यह Citroen C5 Aircross, Jeep Compass आदि को टक्कर देगी।