देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India Limited (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) (HMIL) ने इंडस्ट्री में पहली बार अपने कनेक्टेड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म- ब्लूलिंक के जरिए अपने इन-एप डिजिटल सर्विस को लॉन्च करने का एलान किया है। ह्यूंदै ने Indian Oil Corporation Limited (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) और Park+ (पार्क+) के साथ साझेदारी की है, ताकि फ्यूल और पार्किंग सर्विस की पूरी रेंज उपलब्ध करा सके। ये नई शुरू की गई इन-एप वैल्यू एडेड सर्विस ब्लूलिंक पर इनोवेटिव फीचर हैं, जो ग्राहकों को कुछ ही क्लिक में ईंधन और पार्किंग जैसी सर्विस के लिए आसान सेवाएं और कॉन्टैक्टलेस भुगतान का ऑप्शन देती हैं।
2 of 5
Hyundai Bluelink
- फोटो : Hyundai (For Reference Only)
ब्लूलिंक इन-ऐप वैल्यू-एडेड सर्विस के एलान पर, ह्यूंदै मोटर इंडिया के कार्यकारी निदेशक-कॉर्पोरेट प्लानिंग, जे वान रयू ने कहा, ""बियॉन्ड मोबिलिटी" के हमारे ब्रांड फिलॉसफी को मजबूत करते हुए, हम एक और मजबूत कदम साझा करने के लिए खुश हैं, जो ज्यादा रोमांचक सुविधाओं के साथ सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की पेशकश, जो हमारे ग्राहकों के भविष्य के गतिशीलता अनुभव को और समृद्ध बनाएगी। हमने ग्राहकों की सुविधा को एक पायदान ऊपर ले जाने और भविष्य के कनेक्टेड मोबिलिटी सॉल्यूशन देने के अपने लक्ष्य को साकार करने के लिए अपने तकनीकी कौशल का लाभ उठाया है। Hyundai Bluelink कनेक्टेड टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के जरिए इन-एप सर्विस के रोलआउट के साथ, HMIL भारत में ईंधन और पार्किंग के लिए कॉन्टैक्टलेस भुगतान सर्विस के वन-स्टॉप सॉल्यूशन की पेशकश करने वाला पहला ओईएम बन गया है।
3 of 5
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी)
- फोटो : For Reference Only
इस मौके पर इंडियन ऑयल के निदेशक (विपणन) वी सतीश कुमार ने कहा, "इंडियन ऑयल अभिनव प्रक्रियाओं और बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए अपनी निरंतर खोज के लिए प्रतिबद्ध है, और ग्राहकों के लिए ह्यूंदै के साथ साझेदारी करके ग्राहकों के लिए एक और महत्वपूर्ण पेशकश लेकर आया है। उनका ब्लूलिंक इन-एप भुगतान समाधान। हम इस साझेदारी को लेकर काफी उत्साहित हैं, जिससे एक अद्वितीय डिजिटल भुगतान अनुभव सामने आने की उम्मीद है और यह हमारी खुदरा व्यापार प्रक्रियाओं में डिजिटलीकरण की संस्कृति को और बढ़ाएगा।"
4 of 5
Hyundai Bluelink Technologies
- फोटो : For Reference Only
इन-एप वैल्यू एडेड सर्विस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए, यूजर्स को अपने मोबाइल फोन पर Hyundai Bluelink App (ह्यूंदै ब्लूलिंक एप) डाउनलोड करना होगा। स्मार्टफोन एप्लिकेशन के जरिए साइन अप करने के बाद, यूजर्स को इंडियन ऑयल और पार्क+ की वैल्यू-एडेड सर्विस पर नेविगेट किया जाएगा, इसके बाद अकाउंट रजिस्ट्रेशन, ईंधन की खरीद और पार्किंग स्लॉट की बुकिंग होगी, जिसके बाद ग्राहकों को एप के अंदर ही भुगतान पोर्टल पर निर्देशित किया जाएगा।
5 of 5
Indian Oil Petrol Pump
- फोटो : PTI
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के साथ ह्यूंदै की साझेदारी ग्राहकों को नेविगेट करने और ईंधन आउटलेट पर जाने से पहले ईंधन भरने के लिए अग्रिम भुगतान करने की अनुमति देगी। साझेदारी इंडियन ऑयल के लिए एक डेडिकेटेड ग्राहक आधार भी प्रदान करेगी और पेट्रोल पंप पर बीतने वाले समय को कम करेगी।