फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Ioniq 5: ह्यूंदै की इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग शुरू, इतने रुपये में कर सकते हैं बुक, इस दिन होगी लॉन्च

Wed, 21 Dec 2022 12:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 21 Dec 2022 12:26 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Ioniq 5 Booking and Launch Deatils Hyundai Electric SUV Car News in Hindi
Mr Unsoo Kim, MD & CEO, Hyundai Motor India Ltd and Mr Tarun Garg, Director, Sales,Marketing&Service - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor India Limited (HMIL), ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने अपनी बहुप्रतीक्षित फुल इलेक्ट्रिक कार Hyundai IONIQ 5 SUV के लिए 21 दिसंबर 2022 से बुकिंग शुरू कर दी है। Hyundai IONIQ 5 ह्यूंदै मोटर ग्रुप के इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर पेश किया जाने वाला कंपनी का पहला BEV (बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल) होगा, जो एक इनोवेटिव सिस्टम है जिसे खास तौर पर नेक्स्ट जेनरेशन के बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विकसित किया गया था। कंपनी के मुताबिक यह टेक्नोलॉजी क्लीन मोबिलिटी के एक नए युग की शुरूआत करेगा। 
Hyundai Ioniq 5 Booking and Launch Deatils Hyundai Electric SUV Car News in Hindi
Hyundai Ioniq 5 EV - फोटो : Hyundai
बुकिंग और लॉन्चिंग डिटेल्स
इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक ह्यूंदै की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसे एक लाख रुपये का भुगतान कर बुक कर सकते हैं। प्री-बुकिंग के साथ, ह्यूंदै ने पुष्टि की है कि Ioniq 5 को आगामी दिल्ली ऑटो एक्सपो 2023 में 11 जनवरी, 2023 को लॉन्च किया जाएगा। Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी ने 2022 में वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर का खिताब जीता था। 
Hyundai Ioniq 5 Booking and Launch Deatils Hyundai Electric SUV Car News in Hindi
Hyundai Ioniq 5 EV - फोटो : Hyundai
लुक और डिजाइन
इसके लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई Ioniq 5 में काफी फ्यूचरिस्टिक एक्सटीरियर प्रोफाइल देखने को मिलता है। जिसमें स्क्वायर डीआरएल के साथ इसके एलईडी हेडलैम्प, 20-इंच एयरोडायनैमिक-डिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स, फ्लश-फिटिंग दरवाजे के हैंडल, पिक्सेलयुक्त एलईडी टेल लाइट्स, एक इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और एक शार्क-फिन एंटीना शामिल हैं। इसका लुक कंपनी के मौजूदा मॉडल लाइनअप से काफी अलग है, जो इसे पोर्टफोलियो में सबसे सुंदर दिखने वाली कारों में से एक बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hyundai Ioniq 5 Booking and Launch Deatils Hyundai Electric SUV Car News in Hindi
Hyundai Ioniq 5 EV - फोटो : Hyundai
केबिन और फीचर्स
कार के अंदर डैशबोर्ड पर एक बड़ा कंसोल, इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक-एक स्क्रीन है। अन्य केबिन हाइलाइट्स में दो-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, दूसरी पंक्ति के लिए एक एडजस्टेबल सीट और एक स्लाइडिंग सेंटर कंसोल शामिल हैं। 
विज्ञापन
Hyundai Ioniq 5 Booking and Launch Deatils Hyundai Electric SUV Car News in Hindi
Hyundai Ioniq 5 EV - फोटो : Hyundai
मिलेंगे लेवल-2 ADAS फीचर्स
ह्यूंदै अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी IONIQ 5 में 21 Hyundai SmartSense (ह्यूंदै स्मार्टसेंस) लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स देगी। इन फीचर्स से Hyundai IONIQ 5 एक स्मार्ट और इंट्यूटिव ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी। ह्यूंदै IONIQ 5 में मिलने वाली ADAS सड़क पर बाधाओं या ड्राइवर की गलतियों का पता लगाने और उसके असर से बचने के लिए कदम उठाएगी। इसके लिए इसमें रडार, सेंसर और कैमरों के साथ ऑटोमैटिक सेंसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। Hyundai SmartSense फ्रंट कैमरा, फ्रंट रडार और रियर रडार जैसे उपकरणों से लैस है। Hyundai IONIQ 5 में नएADAS फंक्शन जैसे - सेफ एग्जिट असिस्ट (SEA) और रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट (ROA) शामिल होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed