{"_id":"62712d46a7393d420965d1d3","slug":"hyundai-cars-price-hike-2022-hyundai-cars-price-increase-in-2022-hyundai-cars-price-list-2022-hyundai-india-increase-prices-of-its-cars-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hyundai: ह्यूंदै की कारें हुई महंगी, जानें Venue, Creta, Alcazar एसयूवी की नई कीमतें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hyundai: ह्यूंदै की कारें हुई महंगी, जानें Venue, Creta, Alcazar एसयूवी की नई कीमतें
Tue, 03 May 2022 07:14 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 03 May 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
New Hyundai Creta
- फोटो : Agency (File Photo)
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai (ह्यूंदै) भारत में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने वाली लेटेस्ट कार निर्माता कंपनी है। बढ़ती लागत वाहन निर्माताओं को अपने मॉडलों की कीमतों में इजाफे के लिए मजबूर कर रही है। सेमीकंडक्टर चिप्स की वैश्विक कमी और उत्पादन के घटते स्तर के कारण वाहनों की कीमतों का बढ़ना जारी है।
Hyundai Alcazar
- फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने भारत में अपने एसयूवी लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी की है जिसमें Venue (वेन्यू), Creta (क्रेटा) और Alcazar (अलकाजर) शामिल हैं। तीनों एसयूवी एक ही प्लेटफॉर्म के मॉडिफाइड वर्जन पर आधारित हैं जो विभिन्न श्रेणियों की जरूरतों को पूरा करती हैं। Hyundai की लाइनअप में सबसे छोटी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue है जबकि मिड-साइज Creta का 7-सीटर वर्जन Alcazar है।
Hyundai Venue iMT
- फोटो : Hyundai
Hyundai Venue की कीमतें
एंट्री-लेवल एसयूवी Hyundai Venue की कीमतों में 12,100 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। ह्यूंदै की इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमतें 7.11 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 11.84 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। वेन्यू के SX डीजल वैरिएंट को छोड़कर सभी वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वेन्यू के बेस E वैरिएंट की कीमतों में सबसे ज्यादा 1.72 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

Hyundai Venue
- फोटो : Hyundai
इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के सभी पेट्रोल वैरिएंट्स की कीमतों में समान रूप से 12,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि डीजल वैरिएंट में 12,100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह आठ ट्रिम्स - E, S, S+, S(O), SX, SX(O) एग्जीक्यूटिव, SX+ और SX(O) में पेश की जाती है।
विज्ञापन
Hyundai Creta 2020
- फोटो : For Refernce Only
Hyundai Creta की कीमतें
ह्यूंदै की मिड-साइज एसयूवी Hyundai Creta की बात करें तो इस कॉम्पैक्ट सी-सेगमेंट एसयूवी की कीमत में 21,100 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। बेस E वैरिएंट और टॉप-स्पेक SX(O) वैरिएंट की कीमतों में क्रमशः 21,000 रुपये और 21,100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
बाकी पेट्रोल से चलने वाले वैरिएंट की कीमतों में समान रूप से 18,100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। क्रेटा के पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 10.44 लाख रुपये से शुरू होती है और 18.15 लाख रुपये तक जाती हैं। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं।