फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi to Ayodhya Ram Mandir: कार से जाना है दिल्ली से अयोध्या राम मंदिर? जानें रूट, टोल लागत और अन्य डिटेल्स

Mon, 22 Jan 2024 08:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 08:38 PM IST
विज्ञापन
How to reach Ayodhya from Delhi by Car Delhi to Ayodhya Ram Mandir road trip
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
अगर आप घूमने के शौकीन हैं और भारत के अलग-अलग जगहों को रोड ट्रिप के जरिए एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं, तो अयोध्या अब आपकी लिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए। पिछले कुछ महीनों से राम मंदिर बनने के बाद से ये शहर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में स्थित इस शहर में राम मंदिर के खुलने के बाद लाखों लोगों के आने की उम्मीद है। अगर आप दिल्ली से अपनी कार में अयोध्या तक रोड ट्रिप करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां हम आपको पूरी डिटेल्स दे रहे हैं। जिसमें बेहतरीन रास्तों, टोल टैक्स जैसी चीजों के बारे में जानकारी दी गई है। 
How to reach Ayodhya from Delhi by Car Delhi to Ayodhya Ram Mandir road trip
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से अयोध्या रोड ट्रिप: रूट
अगर आप कार से दिल्ली से अयोध्या तक पहुंचने की योजना बना रहे हैं, तो यह एक काफी सीधा-सा रास्ता है। यात्रा की शुरुआत नोएडा में एंट्री करके करें। फिर ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे लें। आगरा में एंट्री करने से पहले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे लें। लखनऊ शहर को बायपास करें और NH 28 लें। यह आपको यात्रा को पूरा करने में लगभग 11 घंटे का समय लेगा, जिसमें लगभग 697 किलोमीटर की दूरी तय होती है। हालांकि, इस समय में रास्ते में रिफ्रेशमेंट (चाय-पानी) के लिए कहीं रूकना शामिल नहीं हैं।

आप NH30 भी ले सकते हैं, जो एक अलग रास्ता है। यह रास्ता 679 किलोमीटर की दूरी तय करता है। जो पिछले वाले से छोटा है लेकिन इसे पार करने में लगभग 12 घंटे का समय लगता है।
How to reach Ayodhya from Delhi by Car Delhi to Ayodhya Ram Mandir road trip
यमुना एक्सप्रेसवे - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली से अयोध्या रोड ट्रिप: टोल चार्ज
दिल्ली से अयोध्या तक कार से जाने के लिए आपको चुने गए रास्ते के हिसाब से एक तरफा यात्रा पर 1,355 रुपये से 1,450 रुपये तक का टोल शुल्क देना पड़ेगा। रास्ते में कई टोल प्लाजा हैं। इसलिए, यदि आप इस रोड ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके वाहन का FASTag (फास्टैग) खाता KYC अपडेट किया गया है और उसमें पर्याप्त पैसे जमा हैं। साथ ही, खासकर सर्दियों के मौसम में, जब कोहरे के कारण रास्ते के कई हिस्सों में दृश्यता (विजिबिलिटी) कम हो जाती है, तो एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to reach Ayodhya from Delhi by Car Delhi to Ayodhya Ram Mandir road trip
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स
  • कोहरे में धीमी रफ्तार से चलाएं और हेडलाइट्स का कम बीम का इस्तेमाल करें।
  • अपनी दूरी बनाए रखें और अचानक ब्रेक लगाने से बचें।
  • मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और वाहन चलाते समय आराम लें।
  • सुनिश्चित करें कि आपकी कार की टायरों में हवा भरने के साथ सभी लाइटें और वाइपर ठीक से काम कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed