{"_id":"63adb27c84116c309c38b761","slug":"how-to-buy-fastag-online-how-to-activate-fastag-online-step-by-step-guide-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FASTag Online: फास्टैग को ऑनलाइन कैसे खरीदें और एक्टिवेट करें, यहां जानें पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
FASTag Online: फास्टैग को ऑनलाइन कैसे खरीदें और एक्टिवेट करें, यहां जानें पूरी डिटेल्स
Thu, 29 Dec 2022 09:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
FASTag
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
FASTag पूरे भारत में सभी चार पहिया वाहनों के लिए अनिवार्य हो गया है, खासकर उन वाहनों के लिए जो टोल प्लाजा वाले राजमार्गों पर चलते हैं। FASTag को एक प्रीपेड रिचार्ज कार्ड कहा जा है जो वाहन के विंडशील्ड पर मैगनेटिक स्ट्रिप वाले स्टिकर के रूप में चिपका होता है। यह रेडियो फ्रीक्वेंसी टेक्नोलॉजी (RFID) से लैस होता है, जो टोल प्लाजा के सिस्टम को ऑटोमैटिक तरीके से फास्टैग का पता लगाने और स्कैन करने और खास स्टिकर से जुड़े वाहन मालिक के खाते से पैसे काटने की इजाजत देता है। यह हाईवे टोल के भुगतान का एक इलेक्ट्रॉनिक तरीका है, जिससे टोल बूथ पर बिना रुके पार हुआ जा सकता है।
Fastag RFID CHIP
- फोटो : For Reference Only
टोल प्लाजा पर वाहनों की भीड़ को कम करने के लिए भारत सरकार द्वारा पूरे देश में इसे लागू किया गया है। इस शासनादेश के साथ, टोल प्लाजा से यात्रा करने वाले सभी वाहनों को फास्टैग स्टिकर से लैस किया जाना जरूरी है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप आसानी से फास्टैग कैसे खरीद सकते हैं और इसे ऑनलाइन कैसे एक्टिवेट करें।
FASTag
- फोटो : अमर उजाला
FASTag को किसी भी ऑनलाइन रिटेलर के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। देश भर में कई सार्वजनिक और निजी बैंक फास्टैग बेच रहे हैं। आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या उनके डेडिकेटेड मोबाइल एप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइटें आमतौर पर फास्टैग खरीदने और एक्टिव करने का ऑप्शन दिखाती हैं, जबकि मोबाइल एप्लिकेशन में भी ये ऑप्शन मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
FASTag
- फोटो : For Reference Only
FASTag खरीदने के बाद अपने स्मार्टफोन में My FASTag एप्लिकेशन डाउनलोड करें। My FASTag एप्लिकेशन में, 'एक्टिवेट NHAI FASTag' ऑप्शन क्लिक करें। उस वेबसाइट के चुनें जहां से आपने फास्टैग खरीदा है और डेडिकेटेड आईडी दर्ज करें या इसे एक्टिव करने के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करें। उसके बाद, अपने वाहन के डिटेल्स, जैसे वाहन का टाइप, रजिस्ट्रेशन नंबर, जैसी अन्य डिटेल्स दर्ज करना सुनिश्चित करें। अब, अपना बैंक खाता लिंक करें या प्रीपेड वॉलेट चुनें जिससे आप FASTag खाते को रिचार्ज करना चाहते हैं और टोल शुल्क का भुगतान करें।
विज्ञापन
टोल प्लाजा
- फोटो : iStock
फास्टैग को ऑनलाइन कैसे खरीदें और एक्टिवेट करें
स्टेप 1 :
किसी भी ऑनलाइन रिटेलर से फास्टैग खरीदें
स्टेप दो :
अपने मोबाइल पर 'My FASTag' एप्लिकेशन डाउनलोड करें
स्टेप 3 :
'Activate NHAI FASTag' ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप 1 :
किसी भी ऑनलाइन रिटेलर से फास्टैग खरीदें
स्टेप दो :
अपने मोबाइल पर 'My FASTag' एप्लिकेशन डाउनलोड करें
स्टेप 3 :
'Activate NHAI FASTag' ऑप्शन पर क्लिक करें