फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक इलेक्ट्रिक कार या स्कूटर को चार्ज करने के लिए आखिर कितनी बिजली की खपत होती है ? जानिए यहां

Sun, 09 Jun 2019 09:26 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क
ऑटो डेस्क Published by: Bani Kalra Updated Sun, 09 Jun 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
How Much Does It Cost To Charge An Electric Car?
Electric car charging - फोटो : Google

आज पूरी दुनिया में प्रदूषण को रोकने के लिए तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियां अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दे रही हैं। भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने लिए सरकार अच्छे फैंसले ले रही है। और अब लोग धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीद रहे हैं। अभी भी हमारे देश में काफी लोग ऐसे हैं जिनको इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे ज्यादा जानकारी नहीं हैं। एक इलेक्ट्रिक कार या बाइक को चार्ज करने में कितनी बिजली की खपत होती है? बैटरी पर कॉस्ट क्या होती है और कितनी वारंटी मिलती है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जितने जवाब आपको इस रिपोर्ट में मिलेंगे।

फुल चार्ज में कितना यूनिट?

How Much Does It Cost To Charge An Electric Car?
Electric car - फोटो : Google
एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को चार्ज करने में 1 से 1.5 यूनिट तक खर्च होती है जबकि कार को चार्ज करने में 3 से 4 यूनिट बिजली खर्च होती है। चार्जिंग स्टेशन पर टू-व्हीलर को फुल चार्ज करने में 20 से 30 रुपये और फोर-व्हीलर को चार्ज करने में 60 से 70 रुपये खर्चा आता है। यदि आप घर पर इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करते हैं तो यह खर्च कम आएगा।  खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी को घर पर चार्ज करने के लिए अलग से बिजली कनेक्शन की जरूरत नहीं है। हम सभी के घरों में औसतन 2 से 3 किलोवॉट की नॉर्मल सप्लाई होती है। अगर आपके घर की वायरिंग बेहतरीन क्वॉलिटी वाली है तो आप चार्ज कर सकते हैं।
 

3 से 4 साल की होती है वारंटी

How Much Does It Cost To Charge An Electric Car?
electric car battery price - फोटो : Google
इलेक्ट्रिक गाड़ियों में बैटरी सबसे अहम पार्ट होती है। टू-व्हीलर की बैटरी की वारंटी 3 से 4 साल होती है, बैटरी की कीमत करीब 30 हजार रुपये के आस-पास होती है। एक इलेक्ट्रिक कार की कीमत करीब 8 लाख होती है इसकी आधी कीमत में इसकी बटरी की कीमत होती है। वहीं कारों में 14 से 18 किलोवॉट की बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed