फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Shine: होंडा शाइन की चमक 125 सीसी सेगमेंट में है बरकरार, मध्य भारत में बने 20 लाख से ज्यादा खरीदार

Fri, 01 Jul 2022 02:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 02:29 PM IST
सार

होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने एलान किया है कि होंडा की शाइन बाइक ने मध्य भारत के राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 20 लाख खरीदारों की उपलब्धि हासिल कर ली है।

विज्ञापन
Honda Shine Sales Figures Honda Motorcycle and Scooter India HMSI says Honda Shine trusted by more than 2 million customers in Central India
Honda Shine - फोटो : Honda Motorcycle
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI), होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने एलान किया है कि होंडा की शाइन बाइक ने मध्य भारत के राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 20 लाख खरीदारों की उपलब्धि हासिल कर ली है।


20 लाख उपभोक्ताओं तक पहुंचने का सफर
पिछले सालों के दौरान लगातार विकसित होते हुए 10 सालों के भीतर10 लाख से ज्यादा उपभोक्ता होंडा शाइन के परिवार में शामिल हुए हैं। कंपनी का कहना है कि बेजोड़ गुणवत्ता और सर्विस के वादे पर खरा उतरते हुए एचएमएसआई ने मात्र 6 सालों के अंदर 10 लाख नए उपभोक्ताओं कोअपने साथ जोड़ लिया। 
Honda Shine Sales Figures Honda Motorcycle and Scooter India HMSI says Honda Shine trusted by more than 2 million customers in Central India
Honda CB Shine SP 125 BS6 - फोटो : Honda Motorcycle
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उपभोक्ताओं का धन्यवाद करते हुए होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेजीडेंट और सीईओ, आत्सुशी ओगाता ने कहा, "हम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शाइन के 1 मिलियन (10 लाख) उपभोक्ताओं के परिवार के प्रति आभारी हैं। 125 सीसी मोटरसाइकल सेगमेंट में लगातार बढ़ती मांग के साथ, होंडा की शाइन सही मायनों में अपने उपभोक्ताओं को बेजोड़ अनुभव प्रदान कर रही है। इसी अनुभव को और बेहतर बनाते हुए, हमारे 1200 से ज्यादा होंडा 2व्हीलर टचपॉइन्ट्स उनकी सभी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। एचएमएसआई के परिवार के ओर से मैं एकबार फिर से उपभोक्ताओं का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने ब्रांड शाइन में अपना बहुमूल्य भरोसा बनाए रखा है।" 
Honda Shine Sales Figures Honda Motorcycle and Scooter India HMSI says Honda Shine trusted by more than 2 million customers in Central India
Honda Shine 125 - फोटो : Honda Motorcycle
125 सीसी मोटरसाइकल सेगमेंट में 50 प्रतिशत से ज्यादा मार्केट शेयर के साथ देश में अपने नेतृत्व को बरकरार रखते हुए होंडा की शाइन ने हाल ही में भारत में 1 करोड़ उपभोक्ताओं की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Shine Sales Figures Honda Motorcycle and Scooter India HMSI says Honda Shine trusted by more than 2 million customers in Central India
Honda Shine 125 - फोटो : Honda Motorcycle
होंडा की प्रतिबद्धता
होंडा अपने कारोबार के दायरे से आगे बढ़कर समाज के अनुकूल कंपनी बनने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। कंपनी का कहना है कि वह ग्रामीण शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं, सड़क सुरक्षा शिक्षा एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में होंडा के सतत प्रयासों के चलते मध्य भारत में तकरीबन 5 लाख लोगों को फायदा पहुंचा है।

इसी बीच, होंडा द्वारा अपनाए गए 9 कौशल विकास केंद्र (आईटीआई) उत्तर प्रदेश (कानपुर, मेरठ और प्रयागराज), मध्य प्रदेश (खारगोन, सतना, जबलपुर, भोपाल और रतलाम) और छत्तीसगढ़ (भिलाई) के स्थानीय युवाओं को नौकरी उन्मुख तकनीकी कौशल के साथ सशक्त बना रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed