जापानी ऑटो दिग्गज Honda (होंडा) और Nissan (निसान) जल्द ही बिक्री के मामले में बढ़ोतरी के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में Toyota Motor (टोयोटा मोटर) और Tesla (टेस्ला), BYD (बीवाईडी) जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक संयुक्त प्रयास में हाथ मिला सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों कार निर्माता आने वाले दिनों में संभावित विलय पर शुरुआती बातचीत में शामिल हैं। निसान मोटर इस समय छंटनी के साथ लागत को कम रखने के लिए संघर्ष कर रही है। नए विलय का मतलब होगा कि निसान फ्रांसीसी ऑटो दिग्गज Renault (रेनो) के साथ संबंध तोड़ देगा।
2 of 6
Nissan Magnite 2024
- फोटो : Nissan
होंडा और निसान जापान में बिक्री के मामले में सबसे बड़े कार निर्माता हैं। लेकिन इनका नंबर टोयोटा मोटर के बाद आता है। ये तीनों भारत सहित वैश्विक बाजारों में भी काम करती हैं। टोयोटा भारत में शीर्ष पांच कार निर्माताओं में से एक है, जिसके पास फॉर्च्यूनर, इनोवा हाईक्रॉस, अर्बन क्रूजर हाईराइडर जैसे लोकप्रिय मॉडल हैं। होंडा और निसान मोटर भारत में बहुत कम हिस्सेदारी के साथ बहुत नीचे हैं। होंडा सिटी, अमेज और एलिवेट जैसे मॉडल बेचती है। जबकि निसान के पास बिक्री के लिए दो मॉडल हैं - मैग्नाइट और एक्स-ट्रेल एसयूवी।
होंडा-निसान विलय की अटकलों का बीज इस साल मार्च में तब पड़ा, जब दोनों जापानी कार निर्माता इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी की संभावना तलाशने पर सहमत हुए। इस गठजोड़ का मकसद न सिर्फ टोयोटा जैसी बड़ी कार निर्माता कंपनियों से मुकाबला करना है। बल्कि टेस्ला जैसी कुछ ईवी दिग्गज कंपनियों और BYD जैसी चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनियों से भी मुकाबला करना है।
4 of 6
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
होंडा-निसान विलय: कार निर्माताओं ने क्या प्रतिक्रिया दी
होंडा और निसान ने मीडिया रिपोर्टों का पूरी तरह खंडन नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, होंडा के प्रवक्ता ने रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "हम भविष्य में होंडा और निसान के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। और उन संभावनाओं में लेटेस्ट रिपोर्टें भी शामिल हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।"
5 of 6
Nissan Magnite
- फोटो : Nissan
निसान मोटर ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, "होंडा, निसान और एमएमसी द्वारा व्यावसायिक एकीकरण पर विचार करने वाली रिपोर्ट की सामग्री हमारी कंपनी की घोषणा पर आधारित नहीं है। जैसा कि इस वर्ष मार्च और अगस्त में घोषणा की गई थी, निसान, होंडा और एमएमसी रिपोर्ट की सामग्री सहित भविष्य के सहयोग के लिए विभिन्न संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं, लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया है। अगर कोई अपडेट होता है, तो हम सभी हितधारकों को उचित समय पर सूचित करेंगे।"