फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Amaze: होंडा अमेज ने भारत में पूरे किए 10 साल, अगले साल आएगा न्यू जेनरेशन मॉडल

Sat, 08 Apr 2023 03:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 03:40 PM IST
विज्ञापन
Honda Amaze has completed 10 successful years in India To Launch New Generation Model in 2024
Honda Amaze - फोटो : Honda Cars India
भारतीय बाजार में पहली बार अप्रैल 2013 में लॉन्च हुई Honda Amaze (होंडा अमेज) सेडान कार ने 10 साल पूरे कर लिए हैं। कार निर्माता ने अब तक इस सब-कॉम्पैक्ट सेडान की 5.3 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं, जिसमें इसकी पहली पीढ़ी की 2.6 यूनिट्स और इसकी दूसरी पीढ़ी की 2.7 यूनिट्स शामिल हैं। इस समय यह मॉडल लाइनअप 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन और दो गियरबॉक्स विकल्पों - 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक के साथ आता है। 
Honda Amaze has completed 10 successful years in India To Launch New Generation Model in 2024
Honda Amaze - फोटो : Honda
इसमें मिलने वाला इंजन RDE (रियल ड्राइव एमिशन) मानदंडों को पूरा करता है। यह इंजन 90bhp का अधिकतम पावर और 110Nm का टार्क जेनरेट करता है। कार निर्माता ने 80bhp, 1.5-लीटर डीजल इंजन को बंद कर दिया। होंडा राजस्थान में टापूकारा प्लांट में अमेज सेडान का उत्पादन करती है। कंपनी इसे दक्षिण अफ्रीका और सार्क देशों में भी निर्यात करती है। 
Honda Amaze has completed 10 successful years in India To Launch New Generation Model in 2024
Honda Amaze - फोटो : Honda
अब, जापानी वाहन निर्माता अमेज को 2024 में इसे एक न्यू जेनरेशन मॉडल अवतार में लॉन्च करने की तैयार में है। ऑल-न्यू Honda Amaze अपने मौजूदा प्लेटफॉर्म के मॉडिफाइड वर्जन में तैयार किया जाएगा। इसके कुछ डिजाइन एलिमेंट्स नई City और Accord (जिसे वैश्विक बाजारों में बेचा जाता है) से लिए जा सकते हैं। कॉम्पैक्ट सेडान एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम सहित कई नए फीचर्स, एक नए इंटीरियर थीम और लेआउट के साथ आ सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Amaze has completed 10 successful years in India To Launch New Generation Model in 2024
Honda Amaze - फोटो : Honda
फीचर्स
एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, 15-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, एलईडी फॉग लैंप, गाइडलाइंस के साथ रियर व्यू कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक फंक्शन, कप होल्डर के साथ रियर आर्मरेस्ट, क्रूज कंट्रोल, टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग और इंजन जैसे फीचर्स स्टार्ट/स्टॉप बटन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

इंजन
नई 2024 होंडा अमेज में वही 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है जो मौजूदा मॉडल में मिलता है।
विज्ञापन
Honda Amaze has completed 10 successful years in India To Launch New Generation Model in 2024
Honda Amaze - फोटो : Honda
मुकाबला
लॉन्च होने के बाद नई अमेज Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा) और Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) को चुनौती देना जारी रखेगी। Dzire 2024 में न्यू जेनरेशन मॉडल के साथ आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed