{"_id":"5d00c575bdec22070e2be2ae","slug":"honda-activa-125-fi-bs6-compliant-unveiled-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना आवाज़ किये स्टार्ट होता है नया Honda Activa 125 FI, BS-6 इंजन के साथ हुआ पेश","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
बिना आवाज़ किये स्टार्ट होता है नया Honda Activa 125 FI, BS-6 इंजन के साथ हुआ पेश
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
Honda Activa 125
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
होंडा मोटर साइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में अपना पहला BS-6 इंजन वाला Activa 125 को लांच कर दिया है। कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स को भी शामिल है। यह स्कूटर बिना आवाज़ किये स्टार्ट होता है। इस अवसर पर Bollywood एक्टर और कंपनी ने ब्रांड एंबेसडर अक्षय कुमार और तपसी पन्नू भी मौजूद रही।
फीचर्स
2 of 3
Honda Activa 125
- फोटो : Amar Ujala
Activa 125 फुल मैटेल बॉडी का बना है। और बात फीचर्स की करें तो इसमें एक खास फीचर्स ‘Silent Start With ACG’ को शामिल किया है। इस ACG स्टार्टर मोटर के साथ अल्ट्रा स्मूथ साइलेंट स्टार्ट इंजन को बिना फुसफुसाहट के चालू करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें साइड स्टैंड इंडिकेटर भी लगा दिया है जोकि सेफ्टी के लिए काफी अच्छा फीचर है। इतना ही नहीं अब नए Activa 125 में रियल टाइम माइलेज की भी जानकारी मिलेगी। नया Activa 125 में फ्यूल डलवाने के लिए अब आपको सीट ऊपर करने की जरूरत नहीं है कंपनी ने एक्सटर्नल फ्यूल डलवाने की सुविधा कर दी है, यह फीचर TVS के स्कूटर्स में देखने को मिलता है। इसके अलावा अब इसमें सामान रखने के लिए भी काफी जगह मिलती है।
6 साल की वारंटी के साथ
3 of 3
Honda Activa 125
- फोटो : Amar Ujala
होंडा Activa 125 पर 6 साल (3 साल स्टैण्डर्ड+3 साल ऑप्शनल एक्सटेंडेड) की बेस्ट इन सेगमेंट वारंटी दी जा रही है जोकि ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। इस साल सितम्बर में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी, फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह मौजूदा मॉडल से 10-15 प्रतिशत महंगा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।