फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Renault की Kwid बनी बेस्ट सेलिंग कार, कंपनी ने बेची 3 लाख से ज्यादा कारें

Wed, 12 Jun 2019 12:31 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 12 Jun 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Renault Kwid crosses 3 lakh sales milestone
Kwid - फोटो : Google

भारत में एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में Renault की Kwid इतनी जयादा पॉपुलर हुई कि एक समय इसके मारुति की Alto की चमक को भी फीका कर दिया था। इसे साल 2015 में लॉन्च किया गया था। अपने स्पोर्टी लुक्स और बढ़िया स्पेस की वजह से यह कार काफी पसंद की जाती है। Kwid  कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है। और इसने 3 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।  भारत में Kwid का 98 प्रतिशत भाग भारत में ही तैयार किया जाता है। यह ‘Make in India’ कार है। आइये एक नज़र डालते हैं कार के कुछ फीचर्स पर।   

फीचर्स

Renault Kwid crosses 3 lakh sales milestone
Kwid
Kwid अभी अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जिसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया था। और यह Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, ड्राइवर एंड पैसेंजर साइड एयरबैग्स, सीट बेल्ट रिमांडर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
 

इंजन और कीमत

Renault Kwid crosses 3 lakh sales milestone
रेनो इंडिया की नई क्विड क्लाइंबर। - फोटो : Renault India
रेनो क्विड 800cc और 1.0 लीटर का इंजन में उपलब्ध है। ARAI के मुताबिक 0.8-लीटर इंजन वेरिएंट 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं, 1.0 लीटर इंजन के मैनुअल वेरिएंट में 24.04 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि, 1.0 लीटर इंजन का ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (AMT) वेरिएंट 23.01 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। क्विड का मुकबला ऑल्टो, रेडीगो और टियागो जैसी कारों से होगा। Renault Kwid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.76 लाख रुपये है, जो टॉप एंड-मॉडल पर 4.75 लाख रुपये तक जाती है।
कंपनी इस कार पर 4 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed