फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hero Karizma XMR Vs Yamaha R15: जानें दोनों एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक के इंजन और फीचर्स में कितना है अंतर

Fri, 08 Sep 2023 07:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Hero Karizma XMR Vs Yamaha R15 Entry-level Sports Bike Know Specs Features Comparison
Hero Karizma XMR Vs Yamaha R15 - फोटो : For Reference Only
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने पिछले हफ्ते नई Karizma XMR (करिज्मा एक्सएमआर) की लॉन्चिंग के साथ ही करिज्मा नाम को फिर से जिंदा कर दिया। पूरी तरह से नई मोटरसाइकिल होने के बावजूद, एक्सएमआर काफी हद तक ओरिजिनल करिज्मा की कुछ बातों को बरकरार रखने में कामयाब रही है। यह एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में एक शानदार पेशकश होने का वादा करती है। यहां हम आपको बता रहे हैं एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक स्पेस में अपने प्राथमिक प्रतिद्वंद्वियों में से एक Yamaha R15 (यामाहा R15) की तुलना में इसका प्रदर्शन कैसा है।
Hero Karizma XMR Vs Yamaha R15 Entry-level Sports Bike Know Specs Features Comparison
Karizma XMR - फोटो : Hero MotoCorp
साइज
Karizma XMR एक बड़ी मोटरसाइकिल की तरह दिखती और महसूस कराती है और इसलिए, यह R15 की तुलना में लंबी और चौड़ी है। Karizma XMR का वजन Yamaha R15 से 22.5 किलो ज्यादा है। Karizma में एक लंबा व्हीलबेस मिलता है, जिसका मतलब है कि यह R15 की तुलना में थोड़ा ज्यादा स्थिर होनी चाहिए। हालांकि, R15, XMR के 160mm की तुलना में 170mm का बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस देती है। दूसरी तरफ, करिज्मा की सीट R15 की 815 मिमी की तुलना में 810 मिमी पर थोड़ी ज्यादा सुलभ है।
Hero Karizma XMR Vs Yamaha R15 Entry-level Sports Bike Know Specs Features Comparison
Yamaha R15 - फोटो : Yamaha
इंजन पावर और गियरबॉक्स
Karizma XMR में 210cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 25 bhp का पावर और 20.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी तुलना में, R15 डिस्प्लेसमेंट में काफी कम है, और इसकी वजह से 18.2 bhp का कम पीक आउटपुट और 14.2 Nm टॉर्क मिलता है। दोनों मोटरसाइकिलों को स्लिप और असिस्ट क्लच द्वारा समर्थित 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, हालांकि, R15 को क्विकशिफ्टर का फायदा मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Karizma XMR Vs Yamaha R15 Entry-level Sports Bike Know Specs Features Comparison
Karizma XMR - फोटो : Hero MotoCorp
फीचर्स
हीरो एक कॉम्प्रीहेंसिव इक्यूप्मेंट प्रदान करता है जिसमें 5-इंच एलसीडी इंस्ट्रूमेंटेशन, ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल और मैसेज अलर्ट, ऑल-एलईडी रोशनी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। R15 में हालांकि नेविगेशन का फीचर नहीं दिया गया है, लेकिन इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और साइड-स्टैंड इंजन इनहिबिटर, राइड मोड और एक क्विक शिफ्टर है, जो करिज्मा में नहीं मिलता है।

कॉल और मैसेजिंग अलर्ट के अलावा, यामाहा का वाई-कनेक्ट एप लास्ट पार्क किए गए स्थान, मेंटेनेंस अलर्ट, खराबी अलर्ट आदि जैसे ज्यादा फीचर्स के साथ आती है। हालांकि, करिज्मा ने आर15 के मुकाबले यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एक एडजस्टेबल फ्रंट विंडस्क्रीन के साथ अपनी बढ़त बनाए रखी है।
विज्ञापन
Hero Karizma XMR Vs Yamaha R15 Entry-level Sports Bike Know Specs Features Comparison
Yamaha R15 - फोटो : Yamaha
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
दोनों मोटरसाइकिलें बिल्कुल अलग आर्किटेक्चर पर आधारित हैं। जहां R15 डेल्टा बॉक्स फ्रेम पर आधारित है, वहीं Karizma XMR स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर आधारित है। R15 में सस्पेंशन ज्यादा प्रीमियम कंपोनेंट्स के साथ आता है जिसमें अपसाइड-डाउन गोल्ड एनोडाइज्ड फ्रंट फोर्क्स और एक लिंक्ड-टाइप मोनो-शॉक शामिल है।

इसकी तुलना में, करिज्मा में एक सिंपल सेटअप मिलता है जिसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और 6-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल मोनो-शॉक शामिल है। ब्रेकिंग की बात करें तो, Karizma में थोड़ा बड़ा डिस्क ब्रेक दिया गया है। लेकिन यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि R15 अपने प्रतिद्वंद्वी की तुलना में काफी हल्की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed