Hero MotoCorp कंपनी ने HF Deluxe के सस्ते वैरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। इनकी शुरुआती कीमत 46,800 रुपये से हैं। कंपनी ने अपने कुल पांच वैरिएंट लॉन्च किए हैं। बता दें कि Hero HF Deluxe को पहले तीन वैरिएंट में लॉन्च किया था, जिनकी कीमत 56,675 रुपये से 58 हजार रुपये के बीच थी। वहीं कंपनी ने अब इनके दो वैरिएंट और लॉन्च कर दिए हैं।
Hero HF Deluxe ने पांच सस्ते वैरिएंट किए लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीमत
कंपनी के नए लॉन्च हुए दो वैरिएंट में किक स्टार्ट ड्रम ब्रेक स्पोक व्हील और किक स्टार्ट ड्रम ब्रेक अलॉय व्हील शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 46,800 और 47,800 रुपये है। बता दें कि Hero HF Deluxe अब बाजार में पांच वैरिएंट में उपलब्ध है। यह सभी वैरिएंट 50 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं।
इन बाइकों से होगा मुकाबला
Hero HF Deluxe के इन नये वैरिएंट का मुकाबला बजाज CT100, बजाज प्लैटिना 100 और TVS स्पोर्ट जैसी मोटरसाइकल से होगा। नए वेरियंट्स का वजन (कर्ब वेट) 109 किलोग्राम है। इस बाइक में 9.6-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जबकि इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 एमएम है। ब्रेकिंग की बात करें, तो फ्रंट और रियर में 130 एमएम ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
पावर
कंपनी का दावा है कि ये बाइक्स 73 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती हैं। Hero HF Deluxe के इन दोनों सस्ते वैरियंट में इलेक्ट्रिक स्टार्ट का ऑप्शन नहीं दिया गया है। वहीं इसके अलावा मोटरसाइकल में कोई और बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। बाइक में फ्यूल-इंजेक्टेड 97.2 सीसी इंजन दिया गया है। जो 7.94 एचपी की पावर और 8.05 एनएम का टार्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
देश की दूसरे नंबर की बाइक
बता दें कि Hero HF Deluxe वित्तीय वर्ष 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली वाइकों की सूची में दूसरे नंबर पर है। यह बाइक केवल 12,174 इकाइयों से शीर्ष स्थान पर पहुंचने में पीछे रह गई है। हालांकि इसकी मार्च में Splendor से ज्यादा यूनिट्स बेची गई थीं। कंपनी ने मार्च में इसकी 1,14,969 यूनिट्स बेची थीं। लेकिन वित्त वर्ष 2019 के मुकाबले इस साल बिक्री में गिरावट देखी गई है। वित्त वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में एचएफ डिलक्स की बिक्री 21,68,740 यूनिट्स के साथ 5.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। Hero HF Deluxe ने वित्तीय वर्ष 2020 में कुल 20,50,974 यूनिट्स बेची हैं।