फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana EV policy: हरियाणा ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति को दी मंजूरी, ईवी निर्माताओं के लिए कई इंसेंटिव

Tue, 28 Jun 2022 01:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 28 Jun 2022 01:21 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने राज्य के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति को मंजूरी दे दी है और ईवी निर्माताओं को कई फाइनेंशियल इंसेंटिव (वित्तीय प्रोत्साहन) की पेशकश की।

विज्ञापन
haryana ev policy 2022 in hindi haryana electric vehicle policy 2022 haryana electric vehicle subsidy policy
हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन नीति - फोटो : For Reference Only
हरियाणा सरकार ने राज्य के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति को मंजूरी दे दी है और ईवी निर्माताओं को कई फाइनेंशियल इंसेंटिव (वित्तीय प्रोत्साहन) की पेशकश की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य के कैबिनेट मंत्रियों की बैठक के बाद ईवी नीति जारी की गई। राज्य की ईवी नीति ईवी निर्माता को निश्चित पूंजी निवेश (एफसीआई), रोजगार सृजन, नेट एसजीएसटी, स्टांप शुल्क, आदि पर फाइनेंशियल इंसेंटिव देती है। सरकार कुल 20 वर्षों के लिए बिजली शुल्क में छूट के साथ स्टाम्प शुल्क की 100 प्रतिशत रिइंबर्समेंट (प्रतिपूर्ति) की भी पेशकश कर रही है। 
haryana ev policy 2022 in hindi haryana electric vehicle policy 2022 haryana electric vehicle subsidy policy
हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन नीति - फोटो : Pixabay
इन्हें भी मिलेगी सब्सिडी
इस योजना के तहत, एसजीएसटी रिइंबर्समेंट 10 वर्षों की अवधि के लिए लागू नेट एसजीएसटी का 50 प्रतिशत होगी। प्रोत्साहन उन सभी कंपनियों पर लागू होंगे जो इलेक्ट्रिक वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन के कंपोनेंट, ईवी बैटरी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करती हैं। बैटरी डिस्पोजल यूनिट लगाने वाली कंपनियों को भी 1 करोड़ रुपये तक की निश्चित पूंजी निवेश का 15 फीसदी मिलेगा। 
haryana ev policy 2022 in hindi haryana electric vehicle policy 2022 haryana electric vehicle subsidy policy
हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन नीति - फोटो : Pixabay
मूल निवासियों को नौकरी पर भी सब्सिडी
इसके अलावा, हरियाणा ईवी नीति 2022 ईवी कंपनियों में काम करने वाले हरियाणा के मूल निवासियों (डोमिसाइल मैनपावर) के एवज में 10 वर्षों के लिए प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष 48,000 रुपये की रोजगार सृजन सब्सिडी का वादा करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana ev policy 2022 in hindi haryana electric vehicle policy 2022 haryana electric vehicle subsidy policy
हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन नीति - फोटो : Pixabay
बसों को ईवी से बदलने का लक्ष्य
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रयासों में, राज्य 2030 तक अपने बस बेड़े के 100 प्रतिशत को इलेक्ट्रिक बसों या ईंधन सेल वाहनों या अन्य गैर-जीवाश्म-ईंधन आधारित प्रौद्योगिकियों में बदलने का भी प्रयास करेगा। गुरुग्राम और फरीदाबाद को मॉडल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (ईएम) शहर घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन
haryana ev policy 2022 in hindi haryana electric vehicle policy 2022 haryana electric vehicle subsidy policy
हरियाणा इलेक्ट्रिक वाहन नीति - फोटो : Pixabay
इन कंपनियों को भी इंसेंटिव
हरियाणा ईवी नीति सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़ी यूनिटों के लिए मौजूदा निर्माता यूनिटों को पूरी तरह से ईवी निर्माण में बदलने के लिए 25 प्रतिशत बुक वैल्यू के 2 करोड़ रुपये तक की एकमुश्त सहायता प्रदान करती है। ईवी खरीदारों के लिए, यह आम लोगों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए, प्रभावी अपफ्रंट कॉस्ट (अग्रिम लागत) को कम करने के लिए इंसेंटिव देता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed