फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hardeep Singh Puri: भारत वैकल्पिक ईंधन पर जोर देने के लिए ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस का करेगा नेतृत्व

Tue, 12 Sep 2023 08:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 12 Sep 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri says India will show world new path on biofuels through Global Biofuels Alliance
Sultan Ahmed Al Jaber and Hardeep Singh Puri - फोटो : Social Media
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, भारत Global Biofuels Alliance (वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन) के जरिए दुनिया को बायोफ्यूल (जैव ईंधन) पर एक नया रास्ता दिखाएगा। पुरी ने कहा, जी20 की अध्यक्षता के ठोस परिणाम के रूप में, यह विश्व स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत करने में मदद करेगा।


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पोस्ट की एक सीरीज के जरिए अपने विचार व्यक्त करते हुए, मंत्री जी ने कहा कि यह कोशिश निश्चित रूप से दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता को कम करेगा।
Hardeep Singh Puri says India will show world new path on biofuels through Global Biofuels Alliance
Global Biofuel Alliance - फोटो : ANI
नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन के मौके पर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस (वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन) (GBA) के शुभारंभ का एलान किया। कम से कम 19 देश और 12 अंतर्राष्ट्रीय संगठन पहले ही गठबंधन में शामिल होने के लिए सहमत हो चुके हैं। लॉन्च के दौरान सिंगापुर, बांग्लादेश, इटली, अमेरिका, ब्राजील, अर्जेंटीना, मॉरीशस और यूएई के नेता मौजूद थे।

यह जैव ईंधन को अपनाने की सुविधा के लिए विकसित की जाने वाली भारत के नेतृत्व वाली पहल है।
Hardeep Singh Puri says India will show world new path on biofuels through Global Biofuels Alliance
Ethanol - फोटो : Social Media
हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि G20 देशों और ऊर्जा से संबंधित वैश्विक संगठनों जैसे अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA), अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO), विश्व आर्थिक मंच (WEO), और विश्व एलपीजी एसोसिएशन द्वारा समर्थित दूरदर्शी वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन मजबूत होगा। वैश्विक जैव ईंधन व्यापार और सर्वोत्तम प्रथाओं से सदस्यों को Energy Quadrilemma (ऊर्जा चतुर्भुज) का सफलतापूर्वक सामना करने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri says India will show world new path on biofuels through Global Biofuels Alliance
Ethanol - फोटो : Social Media
पुरी ने कहा, 2025 तक ई20 के कार्यान्वयन से भारत को तेल आयात में लगभग ₹45,000 करोड़ और सालाना 63 मिलियन टन तेल की बचत होगी। E20 ईंधन 20 प्रतिशत इथेनॉल और बाकी फॉसिल (जीवाश्म) आधारित ईंधन का मिश्रण है।

भारत ने पहले ही इस वर्ष चरणबद्ध तरीके से 20 प्रतिशत मिश्रित ईंधन का उत्पादन शुरू कर दिया है और दो वर्षों में व्यापक उपलब्धता की उम्मीद है। गौरतलब है कि सरकार ने ई20 ईंधन का लक्ष्य 2030 से बढ़ाकर 2025 कर दिया है। 
विज्ञापन
Hardeep Singh Puri says India will show world new path on biofuels through Global Biofuels Alliance
For Reference Only - फोटो : Social Media
2022 में वैश्विक इथेनॉल बाजार का मूल्य 99.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर था और 2032 तक 5.1 प्रतिशत की सीएजीआर से बढ़ने और 2032 तक 162.12 बिलियन अमेरिकी डॉलर को पार करने का अनुमान है। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के अनुसार, नेट जीरो लक्ष्य के कारण 2050 तक 3.5-5x जैव ईंधन विकास की संभावना होगी, भारत के लिए एक बड़ा अवसर पैदा करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed