Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Artificial Intelligence AI CCTV cameras helped reduce traffic violations in Kerala says Minister Antony Raju
{"_id":"65005a893895b46e3e023eed","slug":"artificial-intelligence-ai-cctv-cameras-helped-reduce-traffic-violations-in-kerala-says-minister-antony-raju-2023-09-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AI CCTV Camera: केरल में ट्रैफिक उल्लंघन के मामलों में आई भारी कमी, AI तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरों का असर!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
AI CCTV Camera: केरल में ट्रैफिक उल्लंघन के मामलों में आई भारी कमी, AI तकनीक वाले सीसीटीवी कैमरों का असर!
केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कैमरे चालू होने के बाद देश के इस दक्षिणी राज्य में यातायात उल्लंघन के मामलों में कमी आई है।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों के लिए आयोजित एक लीडरशिप कैंप का उद्घाटन करने के बाद, उन्होंने कहा कि राज्य में हर महीने लगभग 4.5 लाख यातायात उल्लंघन की रिपोर्ट आती थी, जो एआई कैमरे स्थापित करने के बाद घटकर 2.5 लाख हो गई।
2 of 5
CCTV Camera
- फोटो : amar ujala
मंत्री ने रविवार को बताया कि केरल यह साबित करने में सक्षम था कि एआई कैमरे वास्तव में समाज के लिए फायदेमंद हैं क्योंकि यह कई लोगों की जान बचाने में सक्षम हैं। राजू ने कहा, "एआई कैमरों लागने से पहले, राज्य में हर महीने लगभग 4.5 लाख यातायात उल्लंघन की सूचना मिलती थी। जून में कैमरे की स्थापना के साथ, यह घटकर 2.5 लाख रह गई है। सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भी कमी आई है।"
3 of 5
Traffic
- फोटो : For Reference Only
मंत्री ने आगे कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के कारण चिकित्सा उपचार लेने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा, "एआई कैमरों ने वीआईपी से लेकर आम लोगों तक के कानून के उल्लंघन की सूचना दी है, जिससे साबित होता है कि कानून के सामने हर कोई समान है। राज्य यह साबित करने में सक्षम है कि एआई कैमरे समाज के लिए फायदेमंद हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
CCTV Camera
- फोटो : For Reference Only
पड़ोसी तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों के परिवहन अधिकारियों की एक टीम ने एआई कैमरा सिस्टम का अध्ययन करने के लिए हाल ही में केरल का दौरा किया था, जिसकी स्थापना से दक्षिणी राज्य में सड़कों पर यातायात उल्लंघन और घातक दुर्घटनाओं को कम करने में मदद मिली है। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राजू ने कहा कि जल्द ही सड़क सुरक्षा नियमों को स्कूली छात्रों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
CCTV Camera
- फोटो : For Reference Only
सेफ केरल प्रोजेक्ट (सुरक्षित केरल परियोजना) के तहत राज्य की सड़कों पर यातायात उल्लंघन की निगरानी के लिए एआई कैमरे लगाए गए थे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जुलाई में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 67 थी, जो पिछले साल इसी महीने में दर्ज की गई 313 मौतों से काफी कम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।