{"_id":"6491bedc83fc38785d0e0881","slug":"govt-proposed-new-base-premium-rates-for-third-party-motor-insurance-for-2023-24-fiscal-2023-06-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Third-Party Insurance: सरकार ने FY24 के लिए थर्ड-पार्टी मोटर बीमा की नई आधार प्रीमियम दरों का किया प्रस्ताव","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Third-Party Insurance: सरकार ने FY24 के लिए थर्ड-पार्टी मोटर बीमा की नई आधार प्रीमियम दरों का किया प्रस्ताव
Tue, 20 Jun 2023 08:29 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 20 Jun 2023 08:29 PM IST
विज्ञापन
Motor Insurance
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए दोपहिया, यात्री कारों और वाणिज्यिक वाहनों सहित विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए थर्ड-पार्टी मोटर बीमा के लिए नई आधार प्रीमियम दरों का प्रस्ताव किया।
Motor Insurance
- फोटो : For Reference Only
75 सीसी से ज्यादा पावर वाले दोपहिया वाहनों के लिए दरों को 538 रुपये प्रस्तावित किया गया है। जबकि 350 सीसी और उससे ऊपर के दोपहिया वाहनों के लिए प्रस्तावित दरें 714 रुपये और 2,804 रुपये के बीच हैं।
7500 किलोग्राम से कम वजन वाले वाणिज्यिक वाहनों (तिपहिया वाहनों के अलावा) के लिए प्रस्तावित दरें 16,049 रुपये हैं। जबकि 40,000 किलोग्राम और उससे अधिक के वाहनों के लिए दरें 27,186 रुपये से 44,242 रुपये के बीच रखी गई हैं।
सामान ले जाने वाले, ई-कार्ट को छोड़कर मोटर से चलने वाले तिपहिया और मोटर से चलने वाली पैडल साइकिल के लिए प्रस्तावित दर 4,492 रुपये है।
7500 किलोग्राम से कम वजन वाले वाणिज्यिक वाहनों (तिपहिया वाहनों के अलावा) के लिए प्रस्तावित दरें 16,049 रुपये हैं। जबकि 40,000 किलोग्राम और उससे अधिक के वाहनों के लिए दरें 27,186 रुपये से 44,242 रुपये के बीच रखी गई हैं।
सामान ले जाने वाले, ई-कार्ट को छोड़कर मोटर से चलने वाले तिपहिया और मोटर से चलने वाली पैडल साइकिल के लिए प्रस्तावित दर 4,492 रुपये है।
EV Charging Stations
- फोटो : For Reference Only
30 किलोवाट से ज्यादा की निजी इलेक्ट्रिक कारों के लिए, दरों को 1,780 रुपये और 30 किलोवाट से 65 किलोवाट के लिए प्रस्तावित दरों को 2,904 रुपये और 65 किलोवाट से ज्यादा की ई-कारों के लिए 6,712 रुपये प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : matter
3 किलोवाट से कम पावर वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए प्रस्तावित दरें 457 रुपये, 3 किलोवाट से 7 किलोवाट (607 रुपये), 7 किलोवाट से 16 किलोवाट (1161 रुपये) और 16 किलोवाट और उससे अधिक (2,383 रुपये) हैं।
विज्ञापन
Euler Motors three-wheeler cargo EV Hiload
- फोटो : Euler Motors
बैटरी-आधारित सामान ढोने वाले वाणिज्यिक वाहनों (तिपहिया वाहनों के अलावा) के लिए 7500 किलोग्राम से अधिक नहीं, प्रस्तावित दर 13,642 रुपये, 7500-12000 किलोग्राम (23,108 रुपये), 12,000-20,000 किलोग्राम (30,016 रुपये), 20,000-40,000 किलोग्राम ( 37,357 रुपये), और 40,000 किलोग्राम से अधिक वालों के लिए (37,606 रुपये) तय किया गया है।