फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Parked Days? Follow These Easy Tips Keep Battery Healthy

लंबे समय तक खड़ी कार की बैटरी नहीं होगी खराब: अपनाएं ये आसान टिप्स, बचेंगे इमरजेंसी में होने वाली परेशानी से

Tue, 08 Sep 2026 11:39 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 08 Sep 2026 11:39 AM IST
सार

कई बार कार का इस्तेमाल न होने पर उसकी बैटरी पर बुरा असर पड़ता है और इमरजेंसी के वक्त कार स्टार्ट न होने की बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। तो क्या आपकी कार भी कई दिनों तक एक ही जगह खड़ी रहती है? जानिए कार बैटरी की उम्र बढ़ाने, उसे अचानक डाउन होने से बचाने और देखभाल करने के  सबसे आसान व कारगर उपाय।
 

विज्ञापन
Car Parked Days? Follow These Easy Tips Keep Battery Healthy
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अक्सर लोग रोजाना चलाने के लिए नहीं खरीदते, वह कहीं दूर आने-जाने के लिए कार का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कभी-कभी लंबे समय तक खड़ी रहती हैं। ऐसे में कार की बैटरी पर भी असर पड़ सकता है। खासकर लंबे समय तक कार स्टार्ट न होने पर बैटरी कमजोर पड़ सकती है और जरूरत के समय कार स्टार्ट करने में परेशानी हो सकती है।अगर आपकी कार भी कई-कई दिनों तक खड़ी रहती है, तो बैटरी की सही देखभाल करना जरूरी है। कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर आप बैटरी को बेहतर स्थिति में रख सकते हैं और इमरजेंसी के समय होने वाली परेशानी से बच सकते हैं। यहां जानिए कार की बैटरी को लंबे समय तक ठीक रखने के आसान तरीके।

विज्ञापन


1. बैटरी टर्मिनल को हमेशा रखें साफ

  • कार की बैटरी में दो टर्मिनल (पॉजिटिव और नेगेटिव) दिए जाते हैं, जिनका मुख्य काम बैटरी की पावर को गाड़ी के इलेक्ट्रिकल सिस्टम तक पहुंचाना होता है।
  • विज्ञापन
  • गंदगी से नुकसान: समय के साथ इन टर्मिनल्स पर गंदगी और केमिकल जमाव आ जाता है, जिससे करंट सही से फ्लो नहीं हो पाता।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • उपाय: बैटरी के दोनों टर्मिनल्स को हमेशा साफ और जंग-मुक्त रखना चाहिए ताकि पावर की सप्लाई में कोई रुकावट न आए।


2. वाटर लेवल समय-समय पर करें चेक

  • हालांकि आज बाजार में मिलने वाली ज्यादातर कार बैटरियों को मेंटेनेंस फ्री बताकर बेचा जाता है, जिनमें पानी डालने की जरूरत नहीं मानी जाती है।
  • देखभाल जरूरी: अगर आप चाहते हैं कि आपकी बैटरी लंबे समय तक बिना किसी खराबी के चले, तो समय-समय पर इसका वाटर लेवल जरूर चेक करते रहें।
  • आरओ पानी का इस्तेमाल: अगर बैटरी में पानी कम लगे, तो उसमें जरूरत के हिसाब से शुद्ध आरओ का पानी (या डिस्टिल्ड वाटर) भरा जा सकता है।


3. हर 3 से 4 दिन में कार जरूर स्टार्ट करें

  • कई बार लोग ईंधन बचाने के चक्कर में खड़ी कार को हफ्ते-दस दिन तक छूते भी नहीं हैं। बैटरी को सही स्थिति में रखने के लिए कार का चलना या स्टार्ट होना जरूरी है।
  • कार स्टार्ट रखें: भले ही आपको कार कहीं लेकर न जानी हो, फिर भी हर तीन से चार दिन में कार को कुछ देर के लिए स्टार्ट करके छोड़ दें।
  • चार्जिंग का मौका: कुछ देर गाड़ी स्टार्ट रहने से अल्टरनेटर के जरिए बैटरी को खुद-ब-खुद रीचार्ज होने का मौका मिल जाता है और बैटरी एक्टिव रहती है।


4. टर्मिनल्स पर करें वैसलीन का उपयोग

  • बैटरी टर्मिनल्स को एसिडिक जमाव और गंदगी से बचाने के लिए एक बहुत ही घरेलू और आसान तरीका आजमाया जा सकता है।
  • पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल: बैटरी टर्मिनल्स को साफ करने के बाद उन पर वैसलीन या पेट्रोलियम जेली लगा दें।
  • फायदा: इससे टर्मिनल्स पर जमने वाले एसिड और कार्बन में कमी आती है, नमी से बचाव होता है और बैटरी गंदगी से सुरक्षित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed