बॉलीवुड लग्जरी कारों के लिये मशहूर है। वहीं बॉलीवुड में एक से एक महंगी कारें गिफ्ट में देना का प्रचलन है। शायद ही कोई ऐसा अभिनेता या अभिनेत्री होगी जिसने अपने दोस्तों या परिजनों को गिफ्ट में कार न दी हो। इस फेहरिस्त में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान जैसे कलाकार भी हैं। हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड की 10 महंगी गिफ्टेड कारों के बारे में...
अमिताभ बच्चन को मिली थी रॉल्स रॉयस फैंटम
2 of 11
Vidhu Vinod Chopra Gifted Big B
- फोटो : AmarUjala
अमिताभ बच्चन के गैराज में एक से एक शानदार कारें मौजूद हैं। लेकिन उन्हें एक महंगी कार गिफ्ट में भी मिल चुकी है। फिल्म एकलव्य की शूटिंग के बाद डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें आखिरी पीढ़ी की लग्जरी रॉल्स रॉयस फैंटम गिफ्ट में दी थी। हालांकि बाद में किन्हीं कारणों से उन्होंने उस कार को बेच दिया था। इस कार में 6.75 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा था।
अमर सिंह ने बच्चन परिवार को दी बेंतले कॉन्टिनेंटल जीटी
3 of 11
amitabh bachchan Bentley Continental GT
- फोटो : Youtube
रॉल्स रॉयस फैंटम के अलावा बिग बी को उनके राजनीतिक मित्र अमर सिंह ने सफेद रंग की बेंतले कॉन्टिनेंटल जीटी गिफ्ट की थी। अभिषेक और एश्वर्या को कई बार इस कार में देखा गया है। यह कार दो इंजन ऑप्शन में मिलती है। एक वेरियंट में 521 बीएचपी का V8 इंजन लगा होता है, जबकि दूसरा वेरियंट W12 इंजन के साथ 680 बीएचपी के साथ आता है।
फराह खान
4 of 11
Farah Khan Mercedes GL
- फोटो : BM
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म डायरेक्टर फराह खान को कुछ वक्त पहले उनके जन्मदिन पर नई मर्सिडीज जीएल क्लास एसयूवी गिफ्ट की थी। हालांकि बॉलीवुड में सभी ये बात जानते हैं कि दोनों की काफी गहरी दोस्ती है। हालांकि मर्सिडीज ने जीएल-क्लास की जगह जीएलएस-क्लास मॉडल लॉन्च कर दिया है।
तैमूर
5 of 11
Taimur Jeep SRT
- फोटो : Youtube
इंटरनेट पर हमेशा सुर्खियों पर छाए रहने वाले बेबी तैमूर को भी कार गिफ्ट में मिल चुकी है। उनके पापा सैफ अली खान ने उन्हें जीप ग्रैंड चेरोकी एसआरटी गिफ्ट की थी। इस कार की कीमत 1.30 करोड़ रुपये है। आठ स्पीड वाली ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली इस कार में 6.4 लीटर का V8 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 470 बीएचपी की पावर और 640 एनएम का टॉर्क देता है।