{"_id":"62d939cbc03a1e7bba0bcadf","slug":"ford-ecosport-last-unit-rolls-out-from-ford-s-chennai-manufacturing-facility-production-ends-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ford EcoSport: फोर्ड का भारतीय बाजार को 'टा-टा', असेंबली लाइन से आखिरी यूनिट का हुआ उत्पादन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ford EcoSport: फोर्ड का भारतीय बाजार को 'टा-टा', असेंबली लाइन से आखिरी यूनिट का हुआ उत्पादन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 21 Jul 2022 05:04 PM IST
सार
Ford India (फोर्ड इंडिया) के चेन्नई मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से EcoSport (इकोस्पोर्ट) एसयूवी की आखिरी यूनिट को रोल-आउट किया गया। तस्वीरों में देखी गई इस एसयूवी की यह आखिरी यूनिट निर्यात की जाएगी।
विज्ञापन
1 of 5
Ford EcoSport Titanium AT
- फोटो : Ford
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Ford India (फोर्ड इंडिया) के चेन्नई मैन्युफेक्चरिंग प्लांट से EcoSport (इकोस्पोर्ट) एसयूवी की आखिरी यूनिट को रोल-आउट किया गया। तस्वीरों में देखी गई इस एसयूवी की यह आखिरी यूनिट निर्यात की जाएगी। अब इस प्लांट में इकोस्पोर्ट एसयूवी का उत्पादन नहीं होगा। फोर्ड ने भारतीय बाजार को हमेशा के लिए 'टाटा' कर दिया।
2 of 5
Ford EcoSport Last Unit Rolls Out from Ford’s Chennai manufacturing facility
- फोटो : For Reference Only
फोर्ड इंडिया ने पिछले साल सितंबर में भारत में अपना कारोबार बंद कर दिया था। कंपनी के भारत में दो प्लांट हैं। एक गुजरात में अहमदाबाद के पास साणंद में स्थित है। जबकि दूसरा तमिलनाडु में चेन्नई के पास स्थित है। साणंद प्लांट से फोर्ड फिगो, फ्रीस्टाइल और एस्पायर जैसी अपनी छोटी कारों का उत्पादन करती थी। जबकि चेन्नई प्लांट से फोर्ड ने इकोस्पोर्ट और एंडेवर का उत्पादन किया। कंपनी ने साणंद प्लांट में उत्पादन कार्य अक्तूबर 2021 में पहले ही बंद कर दिया था। अब उसने अपने चेन्नई प्लांट से फोर्ड इकोस्पोर्ट की आखिरी यूनिट का उत्पानद किया।
3 of 5
Ford EcoSport SE
- फोटो : Ford
चेन्नई प्लांट अब तक चालू रहा और निर्यात बाजारों के लिए कारों और इंजनों का उत्पादन कर रहा था। फोर्ड की भारत में अपना परिचालन फिर से शुरू करने की कोई योजना नहीं है। कार निर्माता ने इस साल की शुरुआत में अपनी साणंद फैक्ट्री टाटा मोटर्स को बेची थी। चेन्नई प्लांट को भी जल्द ही बिक्री के लिए रखे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ford EcoSport SE
- फोटो : Ford
फोर्ड इकोस्पोर्ट का इंजन और पावर
Ford EcoSport (फोर्ड इकोस्पोर्ट) के पेट्रोल वर्जन में 1.5-लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 121 hp का पावर और 149 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल वर्जन में 1.5-लीटर 4 सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 100 hp का पावर और 215 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आते हैं। इस एसयूवी में 52 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, और एक बार फुल कराने पर 1,196 किमी तक का सफर तय कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
Ford EcoSport SE
- फोटो : Ford
फोर्ड इकोस्पोर्ट के फीचर्स
इस एसयूवी में साइड कर्टन एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट एसिस्ट, क्रूज कंट्रोल ऑटो डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर, ऑटो वाइपर्स, पिछले सीट पर आर्म रेस्ट, लैदर सीट कवर्स जैसे फीचर्स हैं। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), रियर कैमरा, रियर वाइपर, डिफॉगर, डुअल फ्रंट एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।