{"_id":"6344201a99798919225b53a2","slug":"festive-season-auto-sales-overall-auto-retail-sales-saw-jump-of-57-per-cent-during-festive-season-vehicle-sale","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Sales: भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए इस बार रही शुभ नवरात्रि, वाहनों की बिक्री में 57 प्रतिशत का उछाल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Sales: भारत में ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए इस बार रही शुभ नवरात्रि, वाहनों की बिक्री में 57 प्रतिशत का उछाल
Mon, 10 Oct 2022 07:07 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 10 Oct 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
Automobile Sector Cars
- फोटो : PTI
हाल ही में संपन्न हुई नवरात्रि के दौरान कुल ऑटो खुदरा बिक्री में पिछले साल की तुलना में 57 प्रतिशत की भारी उछाल देखी गई। Federation of Automobile Dealers Associations (FADA), फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने सोमवार को बिक्री के ताजा आंकड़ें जारी किए जिससे यह जानकारी मिली है।
Automobile Sector Cars
- फोटो : PTI
फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, "फाडा ने पहली बार नवरात्रि के दौरान वाहनों की खुदरा बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। नवरात्रि 2019 (जो कि कोविड से पहले था) की तुलना में, कुल खुदरा बिक्री में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यहां भी, सभी श्रेणियों ने 2W, 3W, CV, PV और ट्रैक्टरों में क्रमशः 4 प्रतिशत, 31 प्रतिशत, 37 प्रतिशत, 59 प्रतिशत और 90 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ सकारात्मक गति दिखाई।"
नवरात्रि इस साल 26 सितंबर से 5 अक्तूबर के बीच मनाई गई।
नवरात्रि इस साल 26 सितंबर से 5 अक्तूबर के बीच मनाई गई।
automobile sector
- फोटो : Social
सिंघानिया ने कहा, "नवरात्रि में हुई खुदरा बिक्री साफ तौर से दिखाती है कि ग्राहक तीन साल के अंतराल के बाद पूरी तैयारी के साथ शोरूम में वापस आ गए थे। वास्तव में, 2W श्रेणी, जो पूर्व-कोविड महीनों की तुलना में लगातार कमजोर दिख रही थी, ने भी एकल अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की।"
उद्योग के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि चल रहे त्योहारी अवधि के दौरान भी यह ट्रेंड जारी रहने की संभावना है।
उद्योग के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि चल रहे त्योहारी अवधि के दौरान भी यह ट्रेंड जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Automobile sector sales
- फोटो : Social
सिंघानिया का मानना है, "अब हम आशा करते हैं कि यह ट्रेंड दीपावली तक जारी रहेगी, ताकि PV डीलरों के अलावा, जो इस उत्सव के दौरान एक दशक के उच्चतम स्तर को देखेंगे, 2W डीलरों के लिए भी यह एक अच्छा मौसम है और यह उन्हें अपने स्टॉक को खत्म करने में मदद करेगा, जिसे उन्होंने एक अच्छे फेस्टिव सीजन की उम्मीद में जमा किया है।"
फाडा के इन बिक्री आंकड़ों में आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, लक्षदीप और तेलंगाना के आंकड़े शामिल नहीं हैं।
फाडा के इन बिक्री आंकड़ों में आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, लक्षदीप और तेलंगाना के आंकड़े शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
2022 Maruti Suzuki Brezza
- फोटो : Maruti Suzuki
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से अक्तूबर 2022 तक वाहन खुदरा डेटा एकत्र किया गया है और 1,411 आरटीओ में से 1,339 से इकट्ठा किया गया है।
नवरात्रि के दौरान कुल 5,39,227 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इन अवधि के दौरान 3,42,459 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस साल के नवरात्रि में कुल 3,69,020 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जबकि नवरात्रि 2021 में 2,42,213 वाहनों की बिक्री हुई थी।
नवरात्रि 2021 में 64,850 की तुलना में इस बार थोड़ी ज्यादा 1,10,500 यात्री वाहनों की बिक्री हुई।