फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Simple Energy: सिंपल एनर्जी ने 12 ट्रेडमार्क के लिए दायर किया आवेदन, नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की है तैयारी?

Fri, 21 Oct 2022 03:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 21 Oct 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
EV start-up Simple Energy files 12 trademarks electric scooters in india News in Hindi
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
बेंगलुरू स्थित ईवी स्टार्ट-अप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) ने 12 ब्रांड नामों के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दायर किए हैं। इससे कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों के संभावित भविष्य की लाइन-अप का इशारा मिलता है। कंपनी ने सिंपल टू, थ्री, फोर, फाइव, सिक्स, सेवन, आठ, नाइन, टेन, ग्रेविटी, विजन और विजन 25 के लिए ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है। 
EV start-up Simple Energy files 12 trademarks electric scooters in india News in Hindi
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
हालांकि सरकार ने अभी तक 12 में से सिर्फ 3 पेटेंट आवेदनों को मंजूरी दी है। मंजूर किए गए ट्रेडमार्क सिंपल सिक्स, आठ और नौ हैं। यह पता नहीं है कि कंपनी नजदीकी भविष्य में कोई नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बना रही है या भविष्य में अपने इलेक्ट्रिक फ्यूचर पोर्टफोलियो के लिए ब्रांड नामों को रिजर्व कर रखना चाहती है। 
EV start-up Simple Energy files 12 trademarks electric scooters in india News in Hindi
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
सिंपल एनर्जी ने अगस्त 2021 में सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्च के साथ बाजार में अपनी शुरुआत की। हालांकि इसकी डिलीवरी शुरू में इस साल जून में शुरू होने वाली थी। हालांकि कई बार देरी के बाद, कंपनी अब 2023 की पहली तिमाही में डिलीवरी शुरू करने का दावा कर रही है। इसे दो वैरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी लॉन्च कीमत 1.10 लाख रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये, एक्स-शोरूम तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
EV start-up Simple Energy files 12 trademarks electric scooters in india News in Hindi
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
सिंपल वन ई-स्कूटर को दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया है। रेगुलर मॉडल में 3.2 kWh फिक्स्ड बैटरी पैक और 1.6 kWh रिमूवेबल मॉड्यूल मिलता है। इसमें 236 किमी प्रति चार्ज रेंज मिलने का दावा किया गया है। जबकि इसके अपडेटेड मॉडल में 3.2 kWh फिक्स्ड बैटरी पैक के साथ दो 1.6 kWh रिमूवेबल मॉड्यूल हैं और आदर्श परिस्थितियों में प्रति चार्ज 300 किमी से ज्यादा रेंज की पेशकश करने का दावा करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed