फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar EV Policy: बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, जानें ईवी खरीदारों को मिलेंगे क्या फायदे

Wed, 06 Dec 2023 03:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 03:56 PM IST
विज्ञापन
Bihar Electric Vehicle Policy 2023 approved Know the incentive offers for EV buyers
EV Charging Stations - फोटो : For Reference Only
बिहार अपनी पहली इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी देने वाला लेटेस्ट भारतीय राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य की कैबिनेट ने एलान किया कि प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों को अपनाने की कोशिश में राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बिहार इलेक्ट्रिक नीति 2023 को मंजूरी दे दी गई है। बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति के लॉन्च के साथ, राज्य सरकार का लक्ष्य अगले पांच वर्षों के भीतर ईवी को कुल वाहन बिक्री का कम से कम 15 प्रतिशत बनाना है।
Bihar Electric Vehicle Policy 2023 approved Know the incentive offers for EV buyers
Electric Vehicles - फोटो : Pixabay
बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति राज्य में खरीदारों के लिए आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन प्रदान करेगी। ईवी नीति में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मोटर वाहन टैक्स पर 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी का प्रस्ताव है। यह राज्य में खरीदी गई पहली एक हजार इलेक्ट्रिक कारों में से प्रत्येक के लिए 1.25 लाख रुपये तक का प्रोत्साहन भी देगा। इसी तरह का लाभ पहले 10,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए भी दिया जाएगा। प्रोत्साहनों में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खरीद पर 10,000 रुपये की छूट के साथ-साथ मोटर वाहन टैक्स में 75 प्रतिशत तक की छूट भी शामिल है।
Bihar Electric Vehicle Policy 2023 approved Know the incentive offers for EV buyers
EV Charging Network - फोटो : For Reference Only
यह प्रस्ताव डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक वाहन नीति वाले कुछ अन्य राज्यों के समान है जिसमें दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित अन्य शामिल हैं। राज्य सरकार के मुताबिक, बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति का मकसद टिकाऊ गतिशीलता को बढ़ावा देना है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (कैबिनेट सचिवालय) एस सिद्धार्थ ने कहा, "योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर प्रोत्साहन देकर और आवश्यक चार्जिंग बुनियादी ढांचे की स्थापना करके इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को तेजी से अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।" यह योजना पर्यावरण प्रदूषण और ईंधन सुरक्षा के मुद्दे को संबोधित करने में मदद करेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Electric Vehicle Policy 2023 approved Know the incentive offers for EV buyers
Electric Scooter Plant - फोटो : For Reference Only
बिहार ईवी नीति का मकसद सहायक उद्योगों के साथ अपना खुद का इलेक्ट्रिक वाहन इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए राज्य में निवेश आकर्षित करना भी है। इसने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों के लिए रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) का भी प्रस्ताव दिया है। जिसमें चालू वित्तीय वर्ष के लिए हाई टेंशन ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए अनुमोदित टैरिफ दरें 8/KvA रुपये निर्धारित की गई हैं। बिहार ईवी नीति की मुख्य विशेषताओं में पुराने इलेक्ट्रिक वाहनों और ईवी कंपोनेंट्स को स्क्रैप करने वालों को प्रोत्साहित करने का प्रस्ताव भी शामिल है।
विज्ञापन
Bihar Electric Vehicle Policy 2023 approved Know the incentive offers for EV buyers
Electric Bus - फोटो : Social Media
नई राज्य ईवी नीति को मंजूरी देने के अलावा, सरकार ने पीएम-ई बस सेवा योजना के तहत 400 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को भी मंजूरी दे दी है। ये बसें राज्य के छह जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में चलाई जाएंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed