{"_id":"5eb548e195d36035f41a65be","slug":"electric-vehicles-launched-and-expected-in-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2020 में सड़कों पर दौड़ेंगी ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानें उनकी खूबियों और लॉन्चिंग डेट के बारे में","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
2020 में सड़कों पर दौड़ेंगी ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानें उनकी खूबियों और लॉन्चिंग डेट के बारे में
Fri, 08 May 2020 05:26 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Fri, 08 May 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक वाहन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। जानकारों का कहना है कि 2050 तक सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों का बोलबाला होगा। भारत में भी कई कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रही हैं। कई इलेक्ट्रिक वाहनों के सफलता पूर्वक लॉन्च होने के बाद अब कई और इल्क्ट्रिक व्हीकल लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे वाहन हैं जो इसी साल यानी 2020 में ही लॉन्च होने वाले हैं। जानिए कुछ ऐसे ही वाहनों के बारे में जो अब तक लॉन्च हो चुके हैं और जो लॉन्च होने वाले हैं।
Bajaj electric scooter Chetak
- फोटो : Social
Bajaj Chetak Electric Scooter
बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक व्हीकल को जनवरी में लॉन्च किया था। कंपनी ने इस स्कूटर को शुरुआती तौर पर पुणे और बेंगलूरू दो शहरों में ही बेचना शुरू किया। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत एक लाख रुपये रखी है। स्कूटर की लॉन्चिंग के सिर्फ 15 दिनों के भीतर इस स्कूटर की 2000 से अधिक बुकिंग हुईं। Chetak Electric Scooter में IP67 हाई-टेक लीथियम-आयन बैटरी पैक लगा है। इसमें 3kWh की बैटरी पावर और 4,080W की मोटर दी गई है, जो कि 16 एनएम का टार्क जनरेट करती है। इसकी बैटरी एक घंटे में सिर्फ 25 फीसदी चार्ज होती है। स्कूटर में दो ड्राइव मोड्स Eco (इको) और Sport (स्पोर्ट) दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि फुल चार्जिंग के बाद इको मोड में यह 95 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगा। जबकि स्पोर्ट मोड में यह स्कूटर 85 किलोमीटर की रेंज देगा।

Auto Expo 2020 Hero Electric AE-47 Electric Bike
- फोटो : Social Media
Hero Electric AE-47
दो पहिया हीरो ने इस साल ऑटो एक्सपो में अपनी मोटरसाइकिल AE-47 का प्रदर्शन किया था। यह मोटरसाइकिल 3.5kWh लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बाइक की कीमत 1.2 से 1.5 लाख रुपये के बीच होगी। बता दें कि पहले यह बाइक इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च होने वाली थी, लेकिन अब हीरो इलेक्ट्रिक ने इसकी लॉन्चिंग को 2021 यानी अगले साल तक के लिए टाल दिया है।

MG Motor Electric SUV ZS EV
- फोटो : Social
MG ZS EV
MG ने हाल ही में भारत में ZS EV लॉन्च की थी। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में यह कंपनी की पहली कार है। मार्च महीने में कार 116 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर रही है। बता दें कि एमजी मोटर की पहली कार Hector के जरिये भारतीय ऑटो सेक्टर में टॉप कंपनियों में शुमार हो गई। इसके बाद कंपनी ने अपनी दूसरी कार MG ZS EV (एमजी जेड एस ईवी) लॉन्च की है। कार की बैटरी 6 से 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसकी बैटरी 44.5 केडब्ल्यूएच की और माइलेज 340 किलोमीटर का है। इसका इंजन 142 पीएस की पावर और 353 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है। जबकि इसकी टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह कार बाजार में 20.88 लाख रुपये में उपलब्ध है। कंपनी ने कार के लिए फास्ट चार्जर का विकल्प भी दिया गया है।

Tata Nexon EV India
- फोटो : Social Media
Tata Nexon EV
Tata Nexon को मार्च 2020 में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। 198 यूनिट की बिक्री के साथ यह कार मार्च में पहले नंबर पर रही है। कंपनी का मानना है कि लॉकडाउन के बाद नेक्सन इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री और बढ़ेगी। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज होने पर 300 किमी तक का सफर तय करती है। वहीं अगर आपका चार्जर फास्ट है, तो आपको सिर्फ गाड़ी चार्ज करने में मात्र 60 मिनट का समय लगता है। जबकि 15 एंपीयर प्लग पॉइंट से चार्ज करने पर 90 फीसदी बैटरी चार्ज करने के लिए 8.5 घंटे तक का समय लग जाता है। आमतौर पर इसकी बैटरी एक-दो सप्ताह तक प्रयोग में लाई जा सकती है। इस कार की कीमत 13.99 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। नेक्सॉन ईवी की लिथियम-आयन बैटरी 30.2kWh क्षमता की है। जो कि 129 पीएस की पावर और 245 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।