{"_id":"6329ca8775bbbe1cba0f29f4","slug":"electric-vehicle-loans-india-electric-vehicle-finance-indian-government-in-discussion-with-world-bank","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Vehicles Loans: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मिलेगा सस्ता लोन, भारत की विश्व बैंक के साथ हो रही चर्चा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Vehicles Loans: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए मिलेगा सस्ता लोन, भारत की विश्व बैंक के साथ हो रही चर्चा
Tue, 20 Sep 2022 07:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 20 Sep 2022 07:56 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार और World Bank (विश्व बैंक) इलेक्ट्रिक वाहन खरीद के लिए लोन देने वाले बैंकों को मुआवजा देने के लिए एक रिस्क-शेयरिंग मैकेनिज्म (जोखिम-साझाकरण तंत्र) शुरू करने के लिए बातचीत कर रहे हैं, क्योंकि देश परिवहन क्षेत्र को डीकार्बोनाइज करना चाहता है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Electric Car
- फोटो : Unsplash
बैटरी से चलने वाले वाहनों को अपनाने में सुस्ती के कारण दक्षिण एशियाई राष्ट्र में स्वच्छ परिवहन को अपनाने की रफ्तार अमेरिका और चीन की तुलना में धीमी है। इन वाहनों की ज्यादा कीमत और अपर्याप्त चार्जिंग स्टेशन एक बड़ी बाधा है। ब्लूमबर्गएनईएफ का कहना है कि 2040 तक, भारत में 53 प्रतिशत नई ऑटोमोबाइल बिक्री इलेक्ट्रिक होगी, जो चीन के 77 प्रतिशत के बाद दूसरे नंबर पर होगी।
Electric Car
- फोटो : Unsplash
कांत ने कहा भारत में बैंक ऐसे समय में ईवी खरीद के लिए लोन देने से हिचक रहे हैं जब इन वाहनों का बीमा करने की लागत ज्यादा है और रीसेल बाजार फिलहाल छोटा बना हुआ है। कांत को हाल ही में दिसंबर में 20 देशों के समूह के अध्यक्ष बनने पर भारत का मुख्य वार्ताकार नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Electric Car
- फोटो : Unsplash
रिपोर्ट के मुताबिक परियोजना पर काम कर रहे नीति आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, विश्व बैंक एक भारतीय बैंक के साथ एक अरब डॉलर का कोष स्थापित करेगा जो सभी वित्तीय संस्थानों को उपलब्ध कराया जाएगा। लोन डिफॉल्ट के मामले में यह फंड ऋणदाताओं को फर्स्ट-लॉस (पहले नुकसान) की गारंटी प्रदान करेगा। यह जानकारी देने वाले अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने का अनुरोध किया क्योंकि यह चर्चा अभी भी निजी स्तर पर चल रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक विश्व बैंक के भारत के एक प्रवक्ता ने कॉल और एक ईमेल का जवाब नहीं दिया जिसमें टिप्पणी मांगी गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक विश्व बैंक के भारत के एक प्रवक्ता ने कॉल और एक ईमेल का जवाब नहीं दिया जिसमें टिप्पणी मांगी गई थी।
विज्ञापन
MG ZS EV 2022 Electric Car
- फोटो : MG Motor
भारत अपने परिवहन क्षेत्र को डीकार्बोनाइज करने पर जोर दे रहा है, जो देश के कुल उत्सर्जन का 13.5 प्रतिशत है, क्योंकि यह 2070 तक नेट कार्बन जीरो (शुद्ध कार्बन शून्य) बनने के अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहता है। सरकार को उम्मीद है कि भारतीय ईवी उद्योग में निवेश तीन गुना से ज्यादा हो जाएगा, जो साल 2021 के 6 अरब डॉलर से साल 2030 तक 20 अरब डॉलर होगा।
सरकार इलेक्ट्रिक स्कूटर और रिक्शा को अपनाने में तेजी लाने के लिए बैटरी-स्वैपिंग प्रोग्राम पर भी काम कर रही है, जो चार पहिया सेगमेंट की तुलना में तेजी से बढ़ रहे हैं।
सरकार इलेक्ट्रिक स्कूटर और रिक्शा को अपनाने में तेजी लाने के लिए बैटरी-स्वैपिंग प्रोग्राम पर भी काम कर रही है, जो चार पहिया सेगमेंट की तुलना में तेजी से बढ़ रहे हैं।