फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 2.5 लाख रुपये की छूट, 31 मार्च तक इस राज्य में मिल रहा ऑफर

Sat, 01 Jan 2022 06:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 06:41 PM IST
सार

यह योजना पहले 31 दिसंबर, 2021 को खत्म होने वाली थी। इस स्कीम के तहत 4-व्हीलर सेगमेंट में सिर्फ दो मॉडल - Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) और Tigor EV (टिगोर ईवी) पर फायदा मिल रहा है।

विज्ञापन
electric cars offers in india cheap electric cars in india Government of Maharashtra's early bird benefit scheme for select electric vehicle buyers extended till 31 March 2022
Tata Nexon EV - फोटो : Twitter
चुनिंदा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों के लिए महाराष्ट्र सरकार की Early bird benefit scheme (अर्ली बर्ड बेनिफिट स्कीम) को 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। यह योजना पहले 31 दिसंबर, 2021 को खत्म होने वाली थी। इस स्कीम के तहत 4-व्हीलर सेगमेंट में सिर्फ दो मॉडल - Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) और Tigor EV (टिगोर ईवी) पर फायदा मिल रहा है। महाराष्ट्र सरकार की इस योजना के तहत इन दोनों इलेक्ट्रिक कार की खरीद पर एक लाख रुपये की छूट मिल रही है। जिससे ईवी पॉलिसी के तहत मिलने वाली छूट को मिलाकर कुल छूट 2.5 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। 
electric cars offers in india cheap electric cars in india Government of Maharashtra's early bird benefit scheme for select electric vehicle buyers extended till 31 March 2022
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only
2.5 लाख की छूट ऐसे मिलेगी 
महाराष्ट्र ईवी नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर वाहन की बैटरी क्षमता के प्रति kWh के लिए 5,000 रुपये का बेसिक इंसेटिव मिलता है। जो अधिकतम 1.50 लाख रुपये दिया जाता है। इसके अलावा नीति के तहत ईवी खरीदारों को 31 दिसंबर, 2021 से पहले वाहन की खरीद पर अर्ली बर्ड बेनिफिट स्कीम का फायदा मिला, जिसे अब 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। इसका मतलब है, नेक्सन ईवी के क्वालीफाइंग वेरिएंट के खरीदारों को 2.5 लाख रुपये की छूट मिलती है (सब्सिडी के रूप में 1.5 लाख रुपये और अर्ली बर्ड इंसेंटिव के लिए 1 लाख रुपये)। जिससे वाहन की कीमत में भारी गिरावट आई। साथ ही, Tigor EV के सभी वेरिएंट्स पर सब्सिडी मिल रहा है और अब एडिशनल अर्ली बर्ड बेनिफिट के साथ बेचे जा रहे हैं। 
electric cars offers in india cheap electric cars in india Government of Maharashtra's early bird benefit scheme for select electric vehicle buyers extended till 31 March 2022
Tata Nexon EV - फोटो : Twitter
Tata Nexon EV
Tata Nexon EV में 30.2 kWh का लिथियम-आयन लिक्विड कूल्ड बैटरी पैक मिलता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 127bhp का दमदार पावर और 245Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग के बाद 312 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो 16.56 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
electric cars offers in india cheap electric cars in india Government of Maharashtra's early bird benefit scheme for select electric vehicle buyers extended till 31 March 2022
Tata Tigor EV 2021 - फोटो : Tata Motors
Tigor EV 
2021 Tigor EV 11.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। जिससे यह बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई। 2021 Tigor EV का इलेक्ट्रिक मोटर 73.75 hp का पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। टिगोर ईवी की सिंगल चार्ज पर ARAI सर्टिफाइड रेंज 306 किलोमीटर है। यह कार IP67 रेटेड 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आती है। इसकी बैटरी को फास्ट चार्जर से लगभग एक घंटे में 80 प्रति शत तक चार्ज किया जा सकता है।  
विज्ञापन
electric cars offers in india cheap electric cars in india Government of Maharashtra's early bird benefit scheme for select electric vehicle buyers extended till 31 March 2022
Tata Nexon EV - फोटो : Reddit
डिलीवरी पेंडिंग
रिपोर्ट के मुताबिक कुछ महीने पहले डीलरों ने बताया था कि बड़ी संख्या में खरीदार नेक्सन के क्वालीफाइंग वेरिएंट में शिफ्ट हो रहे हैं और सब्सिडी का फायदा उठाने के लिए कई नई बुकिंग भी कर रहे हैं। हालांकि, नीति कार्यान्वयन में देरी, सेमीकंडक्टर की कमी के मुद्दे और कोविड-19 की वजह से होने वाली देरी के चलते वाहनों का एक बड़ा ऑर्डर अभी भी डिलीवर किया जाना बाकी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed