फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Huawei: मोबाइल निर्माता ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक एसयूवी, फुल चार्ज में चलती है 1200 किमी, Porsche Macan जैसी दिखती है

Sat, 01 Jan 2022 12:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 01 Jan 2022 12:27 PM IST
सार

चीन की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी ने हाल ही में चीन में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार AIOT M5 Hybrid SUV लॉन्च की है। यह कार बिजली और ईंधन दोनों से चल सकती है। इस कार में Huawei द्वारा विकसित एक अनोखा ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जिसका नाम HarmonyOS है।

विज्ञापन
huawei electric car Huawei Launches AIOT M5 Hybrid SUV in China as plug-in hybrid car electric vehicles
Huawei AIOT M5 - फोटो : Huawei
Huawei (हुवावे) ने एक बार अपने फ्लैगशिप फोन के जरिए स्मार्टफोन बाजार में अपनी पहचान बनाई थी। लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों की वजह से इसकी चिप आपूर्ति में कटौती कर दी गई जिससे इसे बड़ा झटका लगा। अब कथित तौर पर 2021 में अपने स्मार्टफोन उत्पादन में 60 प्रतिशत की कटौती के बाद, Huawei इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है।


चीन की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी ने हाल ही में चीन में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार AIOT M5 Hybrid SUV लॉन्च की है। यह कार बिजली और ईंधन दोनों से चल सकती है। इस कार में Huawei द्वारा विकसित एक अनोखा ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जिसका नाम HarmonyOS है। यह सिस्टम हुवावे के लिए एंड्रॉइड और विंडोज के विकल्प के रूप में काम करेगा। इसकी खासियत यह है कि यह सिस्टम स्मार्ट कार के साथ विभिन्न इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) डिवाइस और गैजेट्स से कनेक्ट हो सकती है।

ग्राहकों की शानदार प्रतिक्रिया
पहले पांच दिनों के भीतर इस कार के लिए 6,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। AIOT की पहली लग्जरी स्मार्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी M5 को हुवावे और एक अन्य चीनी ब्रांड Seres (सेरेस) ने मिलकर तैयार किया है। 
 
huawei electric car Huawei Launches AIOT M5 Hybrid SUV in China as plug-in hybrid car electric vehicles
Huawei AIOT M5 - फोटो : Huawei
वेरिएंट और पावर
Aito M5 में पावर के लिए वेरिएंट के आधार पर एक या दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलते हैं। 204 hp के अधिकतम पावर के साथ एक रियर-व्हील ड्राइव वर्जन है। जबकि 224 hp के पावर आउटपुट के साथ एक 4-व्हील ड्राइव का ऑप्शन उपलब्ध है। 4-व्हील ड्राइव में 428 hp का ओवरऑल पावर आउटपुट जेनरेट करने की क्षमता है।

रेंज और स्पीड
Huawei Aito M5 में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर इंजन भी है जो 125 hp जेनरेट करता है। हालांकि यह सिर्फ 40 kWh बैटरी पैक को रिचार्ज करने के लिए जनरेटर के रूप में काम करता है। कंपनी का दावा है कि एसयूवी कुल मिलाकर 1,195 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देती है। इसका यह भी दावा है कि यह SUV सिर्फ 4.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
huawei electric car Huawei Launches AIOT M5 Hybrid SUV in China as plug-in hybrid car electric vehicles
Huawei AIOT M5 - फोटो : Huawei
जबरदस्त इंटीरियर
Aito M5 का इंटीरियर काफी स्पेसियस है। इसमें 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Huawei ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। डिस्प्ले का इंटरफेस हार्मनी ओएस सिस्टम पर चलता है। इसमें स्प्लिट-स्क्रीन और 3 डी फेस रिकग्निशन का ऑप्शन दिया गया है। इसके साथ ही हुवावे वॉच या ऑटोमैटिक हुवावे आईडी लॉगिन में एनएफसी चिप का इस्तेमाल करके कार को अनलॉक किया जा सकता है।

सेफ्टी फीचर
इसमें 10.4 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो डिजिटल डिस्पले के साथ आता है। कंपनी ने सेफ्टी फीचर के तौर पर हर समय ड्राइवर की अलर्टनेस पर नजर रखने के लिए विंडशील्ड के लेफ्ट पिलर पर एक कैमरा दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
huawei electric car Huawei Launches AIOT M5 Hybrid SUV in China as plug-in hybrid car electric vehicles
Huawei AIOT M5 - फोटो : Huawei
पोर्शे मैकन से प्रेरित है लुक
Huawei Aito M5 SUV की लंबाई 4.77 मीटर है और इसका व्हीलबेस 2.88 मीटर है। एसयूवी का डिजाइन Porsche Macan (पोर्शे मैकन) से प्रेरित लगता है, क्योंकि दोनों के लुक में कई समानताएं हैं। फ्रंट से, एसयूवी बड़ी और चौड़ी हेडलाइट्स के साथ आती है। इसके अलॉय व्हील्स के लिए बड़े व्हील आर्च दिए गए हैं। और रियर लाइट क्लस्टर पूरे टेलगेट तक फैला हुआ है। 

कलर ऑप्शन
Huawei एसयूवी को छह एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में पेश कर रही है। इसमें सिरेमिक व्हाइट, पाइन फ्रॉस्ट ग्रीन, आइस क्रिस्टल ग्रे, गिल्ट ब्लैक, मिहाई ब्लू और एज़्योर ब्लू जैसे रंग शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed