फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: मुंबई में 85 प्रतिशत ऑटो और टैक्सी ड्राइवर क्यों नहीं अपना पा रहे इलेक्ट्रिक वाहन? सर्वे ने बताई वजह

Wed, 10 Sep 2025 02:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 10 Sep 2025 02:30 PM IST
सार

मुंबई में ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को लेकर जागरूकता तो है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे अपनाने से पीछे हट रहे हैं।

विज्ञापन
Electric Auto Rickshaw Adoption Survey Reveals Why Majority of Mumbai Drivers Resist Electric Vehicle Shift
नई ईवी पॉलिसी के तहत होंगे कई बदलाव - फोटो : AI
मुंबई में ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को लेकर जागरूकता तो है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे अपनाने से पीछे हट रहे हैं। वजह है चार्जिंग स्टेशन की कमी, पार्किंग की दिक्कतें और शुरुआती पूंजी का भारी खर्च। यह खुलासा पर्यावरण संगठन 'वातावरण' के सर्वे में हुआ है।


यह भी पढ़ें - Petrol Pump: गाड़ी में तेल भरवाते समय 'पहले क्लिक' के बाद भी डलवाते हैं ईंधन? तो जान जाइए इसके खतरे
Electric Auto Rickshaw Adoption Survey Reveals Why Majority of Mumbai Drivers Resist Electric Vehicle Shift
Auto Rickshaw - फोटो : Adobe Stock
सर्वे के नतीजे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह सर्वे 1,200 ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों के बीच किया गया। इस रिपोर्ट को मंगलवार को चर्चगेट स्थित इंडियन मर्चेंट्स चैंबर में जारी किया गया। इस मौके पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवर और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अविनाश धकने भी पैनल डिस्कशन में शामिल हुए।

सर्वे के मुताबिक, 62 प्रतिशत ड्राइवरों को चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और पार्किंग स्पेस की कमी की वजह से ईवी अपनाने में झिझक है। वहीं, 60 प्रतिशत ड्राइवरों के लिए इलेक्ट्रिक ऑटो की शुरुआती कीमत सबसे बड़ी रुकावट है। एक ईवी ऑटो की कीमत करीब 2.5 से 3 लाख रुपये है, जबकि सीएनजी ऑटो 1.5 से 2 लाख रुपये में मिल जाता है। 

यह भी पढ़ें - EV Fire Safety Tips: अपने इलेक्ट्रिक वाहन को आग से कैसे बचाएं, जानें पांच जरूरी टिप्स
Electric Auto Rickshaw Adoption Survey Reveals Why Majority of Mumbai Drivers Resist Electric Vehicle Shift
Electric Rickshaw - फोटो : Lohia
ड्राइवरों की चिंताए
सिर्फ शुरुआती पूंजी ही नहीं, बल्कि और भी कई दिक्कतें ड्राइवरों के सामने आईं:
  • 28% ड्राइवरों को बैटरी जल्दी खत्म होने की चिंता है।
  • 24% को बैटरी बदलने की भारी लागत की दिक्कत है।
  • 20% को ज्यादा मेंटेनेंस खर्च की परेशानी है।
  • 15% ड्राइवर ईवी की लेकर सुरक्षा को लेकर सशंकित हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सेवा सारथी ऑटो रिक्शा टैक्सी एंड ट्रांसपोर्ट यूनियन के डीएम गोसावी ने कहा, "चार्जिंग स्टेशन हों भी तो पार्किंग की समस्या बहुत बड़ी है।"

यह भी पढ़ें - GST 2.0: ऑटो कंपनियों के खातों पर 2,500 करोड़ रुपये का सेस इस तारीख को समाप्त हो जाएगा, जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Sunroof Car Risk: सनरूफ से बाहर निकले बच्चे के सिर पर लगा ओवरहेड बैरियर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
विज्ञापन
विज्ञापन
Electric Auto Rickshaw Adoption Survey Reveals Why Majority of Mumbai Drivers Resist Electric Vehicle Shift
Kinetic Green Electric Three-Wheeler - फोटो : Amar Sharma
समाधान की तलाश
पैनल डिस्कशन में कई सुझाव आए, जैसे-
  • बीएमसी की पार्किंग जगहों और मॉल्स के बाहर चार्जिंग स्टेशन लगाना।
  • ईवी के लिए स्वैपेबल बैटरी सिस्टम लाना, ताकि ड्राइवर बैटरी खत्म होने पर आसानी से बैटरी बदल सकें।
महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अविनाश धकने ने कहा, "चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने में समय लगेगा, इसलिए अभी के लिए स्वैपेबल बैटरी सबसे बेहतर विकल्प है।"

यह भी पढ़ें - Fancy Number: फैंसी नंबर प्लेट की दीवानगी! स्कूटर 55 हजार का, लेकिन नंबर प्लेट पर खर्च किए 28 गुना ज्यादा
विज्ञापन
Electric Auto Rickshaw Adoption Survey Reveals Why Majority of Mumbai Drivers Resist Electric Vehicle Shift
Kinetic Green Electric Three-Wheeler - फोटो : Amar Sharma
क्या है आगे की राह
रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया गया कि 15 साल पुराने वाहनों को सीधे कबाड़ में भेजने की बजाय उन्हें ग्रीन रेट्रोफिटिंग की सुविधा दी जाए। इससे ट्रांजिशन की लागत घटकर 1-2 लाख रुपये रह जाएगी। और ड्राइवरों को नए वाहन खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

यह भी पढ़ें - Luxury Cars: सस्ती होंगी लग्जरी कारें, यूरोपीय यूनियन की महंगी कारों पर भारत दे सकता है टैक्स में राहत! 

यह भी पढ़ें - World EV Day: म्यूनिख ऑटो शो 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की धूम, पेश हुए एक से बढ़कर एक नए ईवी मॉडल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed