Datsun India ने भारतीय बाजार में बीएस 6 Go और GO+ को लॉन्च कर दिया है। नई Datsun GO और GO+ में एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 77 पीएस की पावर और 104 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। लॉन्चिंग के मौके पर Nissan Motor India के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि नई Datsun GO और GO+ के साथ हम भारत में अपने हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट्स पेश कर रहे हैं। जो कि जापानी टेक्नोलॉजी से निर्मित है। उन्होंने कहा कि ये सबसे किफायती CVT विकल्प के साथ भारत में आती हैं।
भारत में लॉन्च हुईं BS6 Datsun GO और GO+, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसान फाइनेंशियल स्कीम
बता दें कि नई GO और GO+ के साथ कंपनी एक आसान फाइनेंशियल स्कीम भी दे रही है जिसमें आप ईएमआई को अपने अनुसार चुन सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने अब खरीदें और 2021 में भुगतान करें स्कीम भी लॉन्च की है। वहीं कुछ दूसरी स्कीम में कंपनी 100 फीसद फाइनेंस विकल्प, लो ईएमआई बेनिफिट्स और ईएमआई एश्योरेंस बेनिफिट्स दे रही है।
पावर
नई Datsun Redi-Go फेसलिफ्ट में इंजन और ट्रांसमिशन पहले के मॉडल जैसा ही मिलेगा। फिलहाल यह कार 800 सीसी पेट्रोल और 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन, इन दो इंजन विकल्पों में उपलब्ध है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। 1.0-लीटर इंजन के साथ AMT गियरबॉक्स का विकल्प भी उपलब्ध है। नई Datsun Redi-Go फेसलिफ्ट में मैनुअल शिफ्टिंग वाला AMT ट्रांसमिशन मिलेगा।
फीचर्स
कंपनी ने इसमें 180 एमएम का बेस्ट-इन क्लास ग्राउंड क्लियरेंस भी दिया है। दोनों ही कारों में बेस्ट इन क्लास सेफ्टी फीचर्स जैसे व्हीकल डायनामिक कंट्रोल, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS, EBD, ब्रेक असिस्ट, रिवर्स पार्किंग असिस्ट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 7 इंच का स्मार्ट टचस्क्रीन के साथ एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी दी गई है। नई Datsun GO और GO+ में कंपनी स्पोर्ट मोड भी दे रही है।
कीमत
यह नई कार 5 सीटर है। इसकी शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये जो कि 6.25 लाख रुपये तक जाती है। वहीं Datsun GO+ 7-सीटर है जिसकी शुरुआती कीमत 4.19 लाख रुपये है और यह 6.99 लाख रुपये तक जाती है। दोनों ही कारें 6 कलर विकल्प Ruby Red, Bronze Grey, Amber Orange, Crystal Silver, Vivid Blue और Opal White के साथ आते हैं।