बाइक सिर्फ सफर का साधन नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा भी है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लोग बाइक चलाने में तो ध्यान रखते हैं, मगर उसके इंजन की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। खासकर इंजन ऑयल बदलने में की गई लापरवाही बाइक के इंजन को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती है।
2 of 6
इंजन ऑयल से जुड़ा है परफॉर्मेंस
- फोटो : FREEPIK
इंजन ऑयल से जुड़ा है परफॉर्मेंस
इंजन किसी भी बाइक का दिल होता है और उसका सही से काम करना ऑयल पर निर्भर करता है। इंजन ऑयल इंजन को लुब्रिकेट करता है, घर्षण को कम करता है और पार्ट्स को खराब होने से बचाता है। अगर ऑयल समय पर नहीं बदला जाए तो इंजन की परफॉर्मेंस घटने लगती है और रिपेयर का खर्चा भी बढ़ जाता है। यहां हम बताएंगे कि आपको कब इंजन ऑयल चेंज करना चाहिए।
3 of 6
मैनुअल बुक का करें पालन
- फोटो : Triumph Motorcycles
मैनुअल बुक का करें पालन
हर निर्माता कंपनी बाइक के साथ एक मैनुअल बुक देती है, जिसमें साफ तौर पर लिखा होता है कि किस प्रकार का ऑयल इस्तेमाल करना है और कितने किलोमीटर के बाद बदलना है। मैनुअल के निर्देशों का पालन करने से न केवल बाइक की लाइफ बढ़ती है, बल्कि उसकी माइलेज और स्मूदनेस भी बरकरार रहती है।
4 of 6
इंजन की आवाज से समझें
- फोटो : Kawasaki India
इंजन की आवाज से समझें
अगर आपने काफी समय से इंजन ऑयल चेंज नहीं करवाया है और बाइक सामान्य से ज्यादा आवाज कर रही है, तो यह इंजन को बदलने का संकेत हो सकता है। नया ऑयल डालने से इंजन की आवाज कम हो जाती है और बाइक स्मूद चलने लगती है।
5 of 6
ओवरहीटिंग को न करें नजरअंदाज
- फोटो : Bajaj
ओवरहीटिंग को न करें नजरअंदाज
कई बार बाइक का इंजन जल्दी गर्म होने लगता है। यह स्थिति बताती है कि इंजन ऑयल या तो कम है या फिर खराब हो चुका है। ऐसे में इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए ओवरहीटिंग दिखते ही ऑयल का लेवल और क्वालिटी चेक करना जरूरी है।