फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric Car: चीन की दिग्गज टेक कंपनी ला रही है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, साल के आखिर तक करेगी डेब्यू

Tue, 12 Sep 2023 09:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 12 Sep 2023 09:00 PM IST
विज्ञापन
China's leading tech company to launch its first electric car Know Specs Battery Range Features
Xiaomi Modena Electric Car - फोटो : Social Media
चीन की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक Xiaomi (शाओमी) इस साल के आखिर तक अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार पेश कर सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इस इलेक्ट्रिक वाहन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है, जिसे पिछले महीने उत्पादन के लिए सरकार की मंजूरी मिली थी। हालांकि इसकी पहली तस्वीरें इस साल जनवरी में ऑनलाइन लीक हो गई थीं। कंपनी ने पहली बार लगभग दो साल पहले ईवी उत्पादन की अपनी योजना का एलान किया था।
China's leading tech company to launch its first electric car Know Specs Battery Range Features
For Reference Only - फोटो : Social Media
इस इलेक्ट्रिक वाहन को MS11 कोडनेम दिया गया है और चीन के स्थानीय मीडिया रिपोर्टर इसे Xiaomi Modena कहते हैं। कार न्यूज चाइना के मुताबिक, कार का ट्रायल प्रॉडक्शन पिछले महीने बीजिंग की एक फैक्ट्री में शुरू हुआ था और कहा जाता है कि यह प्लांट हर हफ्ते लगभग 50 प्रोटोटाइप का निर्माण कर रही है। कहा जा रहा है कि शाओमी को आने वाले एक या दो महीने में चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) से मंजूरी मिल जाएगी। यह मंजूरी मिलते ही वह अपनी इलेक्ट्रिक कार की बिक्री शुरू कर सकेगी।
China's leading tech company to launch its first electric car Know Specs Battery Range Features
Xiaomi Electric Car Prototype - फोटो : Xiaomi
कीमत और मुकाबला
लॉन्चिंग के बाद, शाओमी मोडेना की घरेलू बाजार में 200,000 युआन ($27,400) (लगभग 23 लाख रुपये) की कीमत हो सकती है। इस शुरुआती कीमत के साथ शाओमी मोडेना इलेक्ट्रिक कार Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) और BYD Seal (बीवाईडी सील) जैसे वाहनों को टक्कर देगी। कार की लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, इसका एक्सटीरियर डिजाइन बड़ी एलईडी हेडलाइट्स और तुलनात्मक रूप से सिंपल फ्रंट बम्पर से बना है। Xiaomi की पहली EV में टेस्ला मॉडल 3 की तरह ही फ्लश दरवाजे के हैंडल, छत पर लगे LiDAR और एक पैनोरमिक ग्लास रूफ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
China's leading tech company to launch its first electric car Know Specs Battery Range Features
Xiaomi Electric Car Prototype - फोटो : Xiaomi
बैटरी और रेंज
उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक कार एक विशाल 101 kWh टर्नरी बैटरी और 800-वोल्ट इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर के साथ आएगी। यह एक बार चार्ज करने पर 800 किलोमीटर या 497 मील तक की दूरी तय करने में सक्षम हो सकती है। यह शाआओ के खुद के विकसित किए गए इलेक्ट्रिक मोटर से लैस होगा जबकि इसकी बैटरी CATL और BYD से ली जाएगी।
विज्ञापन
China's leading tech company to launch its first electric car Know Specs Battery Range Features
For Reference Only - फोटो : Social Media
पिछले साल तक, शाओमी ने अपने ऑटोमोटिव डिवीजन में 3 बिलियन युआन (लगभग 433 मिलियन डॉलर) से ज्यादा का निवेश किया है। जिसमें 2,300 से ज्यादा लोगों की एक टीम अनुसंधान और विकास में लगी हुई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed