फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Sales: 2022 में भारत में कार की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इतने सेल्स के साथ 23 प्रतिशत का इजाफा

Mon, 02 Jan 2023 04:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
car sales in india 2022 passenger vehicle sales in india 2022 news in hindi
Car Sales - फोटो : Amar Ujala
बीता साल भारतीय वाहन उद्योग के लिए एक बेहतरीन वर्ष साबित हुआ है। साल 2022 में Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी), Hyundai (ह्यूंदै) और Tata Motors (टाटा मोटर्स) की अगुवाई में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 37.93 लाख यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। क्योंकि इन कंपनियों ने महामारी संबंधी चुनौतियों को कम किया और सेमीकंडक्टर की कमी के मद्देनजर बढ़ी मांग को भुनाया, खास तौर पर एसयूवी के लिए ज्यादा मांग देखी गई। Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) और Skoda India (स्कोडा इंडिया) जैसे अन्य निर्माताओं ने भी 2022 में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। 
car sales in india 2022 passenger vehicle sales in india 2022 news in hindi
2022 Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी, विपणन और बिक्री शशांक श्रीवास्तव ने एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, "जनवरी से दिसंबर 2022 में उद्योग की थोक बिक्री 38 लाख यूनिट से कुछ कम थी। यह 2021 में 30.82 लाख के मुकाबले 37.93 लाख यूनिट थी, जो कि 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।" उन्होंने आगे कहा कि 2022 की थोक बिक्री "उद्योग में एक कैलेंडर वर्ष के लिए सबसे ज्यादा" है और आखिरी बार यह 2018 में सबसे ज्यादा 33.3 लाख यूनिट थी। उन्होंने कहा, "इसलिए यह अब तक के उच्चतम स्तर से करीब 14 फीसदी ज्यादा है।" 
car sales in india 2022 passenger vehicle sales in india 2022 news in hindi
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
बिक्री में बढ़ोतरी के कारणों पर, श्रीवास्तव ने कहा, "मेरा मानना है कि अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंची यह बढ़ोतरी आंशिक रूप से सेमीकंडक्टर्स की बेहतर उपलब्धता के कारण है क्योंकि पिछला साल सेमीकंडक्टर मुद्दे से बुरी तरह प्रभावित हुआ था।" इसके अलावा, उन्होंने कहा कि 2022 में कोविड-19 महामारी की कम चुनौतियाँ थीं, साथ ही यह भी कहा कि "मांग भी का एक कारण था।

श्रीवास्तव ने कहा, "हमने पिछले तीन वर्षों में देखा है कि वास्तव में उद्योग के ओवरऑल बिक्री संख्या में गिरावट आई है।" उन्होंने कहा कि एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है और यह कुल पैसेंजर व्हीकल्स (पीवी) बिक्री का लगभग 42.3 प्रतिशत है। कीमत के आधार पर प्रॉडक्ट मिक्स के लिहाज से, उन्होंने कहा, "ऐसा लगता है कि उद्योग में बेचे जाने वाले लगभग 40 प्रतिशत वाहन 10 लाख या उससे ज्यादा की कीमत वाले थे।"

मारुति सुजुकी के लिए, कैलेंडर वर्ष 2022 में बिक्री 2021 में 13.64 लाख यूनिट्स के मुकाबले 15.76 लाख यूनिट्स थी, जो लगभग 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
car sales in india 2022 passenger vehicle sales in india 2022 news in hindi
New Hyundai Creta - फोटो : Agency (File Photo)
Hyundai Motor India Ltd (HMIL) ने भी 2022 में 5,52,511 यूनिट्स की अपनी उच्चतम घरेलू बिक्री दर्ज की, जो 2021 में हासिल की गई 5,05,033 यूनिट्स की तुलना में 9.4 प्रतिशत ज्यादा है। HMILके निदेशक (बिक्री, विपणन और सेवा) तरुण गर्ग ने कहा कि उपभोक्ता प्रवृत्तियों के अनुरूप एक मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो के कारण एचएमआईएल ने 2022 में अपनी उच्चतम घरेलू बिक्री दर्ज की है। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, हमने मौजूदा सीमाओं को चुनौती देना जारी रखा है और नए उद्योग बेंचमार्क स्थापित किए हैं। एसयूवी अब हमारे कुल वॉल्यूम में 50 प्रतिशत से ज्यादा का योगदान करती है।" 
विज्ञापन
car sales in india 2022 passenger vehicle sales in india 2022 news in hindi
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
इसी तरह, Tata Motors Passenger Vehicles Ltd and Tata Passenger Electric Mobility Ltd (टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने यात्री वाहनों के डिवीजन के लिए कहा, "कैलेंडर वर्ष 2022 एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है क्योंकि हमने उद्योग की बढ़ोतरी को पीछे छोड़ दिया है और 5,26,798 यूनिट्स की बिक्री के साथ 5 लाख यूनिट्स के विशिष्ट मील के पत्थर को आसानी से पार कर लिया है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed