फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   honda city facelift to be launched on 14th feb

होंडा का वैलेंटाइन गिफ्ट: हौंडा सिटी का फेसलिफ्ट 14 फरवरी को

Sun, 05 Feb 2017 08:29 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Feb 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
honda city facelift to be launched on 14th feb
होंडा सिटी फेसलिफ्ट
लोगों को प्यार का तोहफा देते हुए हौंडा अपनी लोकप्रिय सेडान हौंडा सिटी के फेसलिफ्ट को 14 फरवरी को लांच करने का फैसला किया है। इसकी बुकिंग कोई भी 21000 हजार रुपये देकर करवा सकता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में सेगमेंट लीडर रही हौंडा सिटी को मारुति सुजुकी सियाज से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस सेगमेंट में अब सियाज की बिक्री हौंडा सिटी की बिक्री से आगे निकल चुकी है। 
विज्ञापन

हाल ही में स्कोडा की नई रैपिड आने के बाद हौंडा पर भी कुछ करने का दबाव था। आने वाले कुछ दिनों में इसी सेगमेंट की फोक्सवैगन वेंटो भी अपने वेंटो को अपडेट करने की योजना पर काम कर रही है। इस फेसलिफ्ट में कई महत्वपूर्ण बदलाव हौंडा ने किए हैं। 
विज्ञापन

ये हुए हैं बदलाव 

honda city facelift to be launched on 14th feb
होंडा सिटी फेसलिफ्ट

होंडा के इस मॉडल के सामने को देखने से पता चलता है कि यह मौजूदा सिटी से एकदम अलग है। इसे आकर्षक दिखाने के लिए हेडलाइटस व बंपर को मोडिफाई किया गया है। सेफ्टी का ध्यान रखते हुए फेसलिफ्ट वाली सिटी में डे टाइम रनिंग हेडलाइट दिया गया है। 
इस सेडान में मैकेनिकली कोई बदलाव देखने को नही मिलेगा। मौजूदा सिटी की तरह इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजिन दिया गया है। पर इंजिन को थोड़ा ट्वीक किया गया है जिससे उम्मीद की जा रही है कि इसके टॉर्क में 10 एनएम की वृद्वि हो सकती है।
हौंडा ने इस मॉडल में मोबाइल एंड्रॉयड ऑटो और एक मोबाइल मिरर की सुविधा के साथ नए इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग दिए गए हैं साथ ही आराम के लिए लेदर की मुलायम सीटें भी लगी हुई हैं। 
भारत में हौंडा के इस फेसलिफ्ट को सिटी का सेकंड जेनरेशन माना जा सकता है। क्योंकि हौंडा ने इसके पहले अपने जेडएक्स मॉडल में बदलाव किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed