{"_id":"58903cda4f1c1b2f3de819dc","slug":"best-options-in-automatic-car-list-of-hatchback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑटोमेटिक कार खरीदनी है, तो ये हैं बेस्ट ऑप्शन","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ऑटोमेटिक कार खरीदनी है, तो ये हैं बेस्ट ऑप्शन
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
ऑटोमेटिक कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में ऑटोमेटिक कारों की मांग में अचानक इजाफा हुआ और कार कंपनियों ने लोगों की इस जरूरत को बिना कोई देरी किए पूरा भी कर दिया। आज हालात ये हैं कि नैनो जैसी एंट्री लेवल कारों में भी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मौजूद है। आइए आपको देश की उन ऑटोमेटिक कारों से रूबरू करवाते हैं जो अपने ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ लोगों का दिल जीत रही हैं।
टाटा नैनो
नैनो ईजी शिफ्ट
टाटा मोटर्स की नैनो में ईजी शिफ्ट के नाम से ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ स्पोर्ट मोड में सेलेक्ट की सुविधा उपलब्ध है। 38 पीएस की शक्ति 5500 आरपीएम पर व 51 एनएम का टॉर्क यह 4000 आरपीएम पर प्रदान करती है। यह सबसे सस्ती व छोटी ऑटोमेटिक कार है जो भारत में उपलब्ध है। इसकी दिल्ली में कीमत 3.03 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।
रेनो क्विड एएमटी
रेनो क्विड एएमटी
अपने 1 लीटर रेनो क्विड में हाल ही में कंपनी ने ईजी आर टेक्नोलॉजी के नाम से 5 स्पीड ऑटोमेटिक वेरिएंट लांच किया है। यह पहली बार है है जब इस तरह की कीमत पर किसी कंपनी ने डैश माउंटेड एएमटी डायल को उपलब्ध करवाया है। इसके डायल के जरिए आप ड्राइव सेलेक्ट कीजिए और ड्राइव शुरू कीजिए। इस डायल में रिवर्स, न्यूट्रल और ड्राइव मोड उपलब्ध करवाया गया है। इसकी कीमत 4 लाख 31 हजार 576 रुपये है। इसका 1 लीटर इंजिन 68 पीएस की शक्ति 5500 आरपीएम पर तथा 91 एनएम का टॉर्क 4250 आरपीएम पर प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 24.04 किमीप्रली का माइलेज प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल्टो के10
ऑल्टो के10
मारुति ऑल्टो के10 का ऑटो गियर शिफ्ट मॉडल काफी डिमांड में है। यह फ्यूल एफीसिएंट भी है साथ ही बंपर टू बंपर ट्रैफिक में ड्राइवर को थकाता भी नहीं है। 4 लाख 10 हजार रुपये एक्सशोरूम की कीमत में उपलब्ध यह कार अपने 1 लीटर डीजल इंजिन से 68 पीएस की शक्ति प्रदान करती है। इसका एआरएआई प्रमाणित माइलेज 24.07 किमीप्रली का माइलेज देती है।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी सेलारियो
मारुति सुजुकी सेलारियो
मारुति सुजुकी सेलारियो मारुति का एक और ऑटोमेटिक हैचबैक विकल्प है। इसका 998 सीसी का इंजिन 50 केडब्ल्यू की शक्ति व 90 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। 5 लाख 12 हजार रुपये एक्सशोरूम में उपलब्ध यह एक अच्छा विकल्प है अगर आप एक हैचबैक के लिए पांच लाख से अधिक खर्च करने को तैयार हैं। अगर आपको ऑफिस आने जाने के लिए एक ऑटोमेटिक कार चाहिए तो यह आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकती है।