{"_id":"61ec491e86a33d513f52a756","slug":"car-care-tips-for-winter-car-health-care-winter-tips-follow-these-tips-for-smooth-driving-automobile-news-in-hindi-car-maintenance-tips-for-winter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Winter Tips: सर्दियों में कार की सेहत का इस तरह रखें ध्यान, स्मूद ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये टिप्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Winter Tips: सर्दियों में कार की सेहत का इस तरह रखें ध्यान, स्मूद ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये टिप्स
Sun, 23 Jan 2022 05:00 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 23 Jan 2022 05:00 PM IST
सार
सर्दी के मौसम में कार की मेंटेनेंस बेहद जरूरी होती है। ऐसे में यदि आपको किसी लंबे सफर पर जाना है तो आपके परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
स्मूद ड्राइविंग के लिए कार विंटर केयर टिप्स
- फोटो : अमर उजाला
सर्दी अपने चरम पर है और रही सही कसर बिना मौसम के बरसात ने पूरी कर दी है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में बर्फीली हवाएं कहर ढा रही है। ऐसे में लोग अपने को बचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर लोग घर से बाहर निकलते हैं। लेकिन इस ठंडे मौसम में आपकी कार कहीं आपको दगा न दे दे। सर्दियों में इंसानों के साथ ही मशीन का भी खास ख्याल रखना चाहिए। सर्दियों में कार हो या मोटरसाइकिल अकसर जाम हो जाती हैं। जिससे आपको खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सर्दी के मौसम में कार की मेंटेनेंस बेहद जरूरी होती है। ऐसे में यदि किसी लंबे सफर पर जाना है तो आपको परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान से टिप्स। जिससे सर्दी के मौसम में आप अपनी कार का ध्यान रख सकते हैं और एक आरामदायक ड्राइविंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
स्मूद ड्राइविंग के लिए कार विंटर केयर टिप्स
- फोटो : For Reference Only
फ्यूल पंप और बैटरी का ध्यान
सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण फ्यूल पंप में पानी जमा हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए गाड़ी का फ्यूल टैंक फुल रखें। इसके अलावा कार की बैटरी की परफॉरमेंस गर्मियों की तुलना में सर्दियों में कम हो जाती है। अगर बैटरी पहले से ही कमजोर है तो उसे रिप्लेस कर दें।

सर्विस जरूर कराएं
सर्दियों के मौसम में सुबह-सुबह गाड़ियां स्टार्ट नहीं होतीं। इस मौसम में इंजन ऑयल जम जाता है जिससे कार स्टार्ट करने में समस्या पेश आती है। ऐसा उन गाड़ियों में अधिक होता है जिनकी मेंटेनेंस पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इसलिए आपको सर्दी के मौसम के शुरू होने से पहले ही अपनी कार की सर्विस करा कर उसका इंजन ऑयल बदल लेना चाहिए।

वाइपर ब्लेड चेक
सर्दियों में कुहासा या कोहरा छाया रहता है। अकसर घने धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है और वाहन दुर्घटनाएं भी होती हैं। ऐसे में कार की विंडशील्ड पर लगे वाइपर ब्लेड की भूमिका अहम हो जाती है। अगर वाइपर का इस्तेमाल करने पर भी कार की विंडशील्ड पूरी तरह साफ नहीं हो पा रही है तो इसके ब्लेड बदलने की जरूरत है। इससे पहले कि घना कोहरा शुरू हो जाए वाइपर ब्लेड चेक कराएं।

फॉग लाइट्स
कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए फॉग लाइट्स बहुत जरूरी है। अगर आपकी कार में फॉग लाइट नहीं हैं तो इन्हें तुरंत लगवा लें। सर्दियों की धुंध में सड़क को साफ-साफ देखने में फॉग लाइट मददगार रहती हैं। फॉग लैम्प्स की रोशनी हमेशा पीली होनी चाहिए। फॉग लैम्प्स सही से काम करना चाहिए. ताकि कोहरे में साफ देखा जा सके। इसके अलावा गाड़ी की हेड लाइट्स, टेल लाइट्स में अगर कोई समस्या है तो उसे भी ठीक कराएं।