गर्मी हो या बरसात, टू-व्हीलर पर चलना मुसीबत ही होता है। ऐसे में जो लोग नई कार खरीदने में सक्षम नहीं है वो सेकंडहैंड कार खरीद सकते हैं लेकिन सेकंडहैंड कार किसी जानकार व्यक्ति या किसी अच्छी और भरोसमंद जगह से ही खरीदनी चाइये, मारुति सुजुकी एक बार Ture Value के जरिये ग्राहकों के लिए कुछ खास सेकंड हैंड कार्स लेकर आई है, जहां ऑल्टो, वैगन-आर, सेलेरियो और स्विफ्ट जैसी कारें महज 1.50 लाख की शुरूआती कीमत में मिल रही हैं। सेकंड हैंड कारों पर हम लगातार आपको सही जानकारी देते आ रहे हैं, ऐसे में अगर आप भी एक सेकंड हैंड कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस रिपोर्ट को जरूर देखें।
यहां महज 1.75 लाख में WagonR और 2.50 लाख में Swift खरीदने का मिल रहा है आखिरी मौका
यहां से खरीदें अच्छी सेकंड हैंड कारें
मारुति सुजुकी के ट्रू-वैल्यू शो-रूम में आपको कई अच्छी सेकंड हैंड कारें आसानी से मिल जायेंगी। इस समय कंपनी के पास अच्छी कंडीशन में ऑल्टो, स्विफ्ट, वैगन-आर और सेलेरियों जैसी कारें खड़ी हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इनकी कीमत पर...
मारुति सुजुकी ऑल्टो: 1.50 लाख रुपये से शुरू
मारुति सुजुकी वैगन-आर: 1.75 लाख रुपये से शुरू
मारुति सुजुकी सलेरियो: 2.30 लाख रुपये से शुरू
मारुति सुजुकी स्विफ्ट: 2.50 लाख रुपये से शुरू
मारुति सुजुकी के ट्रू-वैल्यू के अलावा महिंद्रा फर्स्ट चॉइस, और Droom से भी आप एक अच्छी सेकंडहैंड कार खरीद सकते हैं। यहां पर आपको सर्टिफाइड सेकंडहैंड कारें मिल जायेंगी। मारुति ट्रू-वैल्यू पर हर सर्टिफाइड सेकंडहैंड कार पर 1 साल की वारंटी और 3 सर्विस फ्री मिलेंगी। इतना ही नहीं सरल पेपर्स, हर कार की जांची परखी हिस्ट्री भी आपको मिलती है । यानी ट्रू-वैल्यू से कार खरीदने पर आपको वैसा ही एहसास होगा जैसे आप एक नई कार खरीदते हैं।
बढ़ रही है सेकंड हैंड कार की डिमांड