फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BS6 इंजन के साथ लॉन्च हुई Kawasaki Z650, बाइक में शामिल हुए ये नए फीचर

Thu, 28 May 2020 11:41 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 28 May 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
BS6 Kawasaki Z650 bike launched know price and features
BS6 Kawasaki Z650 - फोटो : Social Media

Kawasaki Z650 बाइक को BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर दिया गया है। पुराने मॉडल के मुकाबले यह बाइक अब काफी महंगी हो गई है। यानी नई बाइक की कीमतों में कंपनी ने सीधे 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसे कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप से बुक किया जा सकता है। बाजार में BS6 Kawasaki Z650 नई बाइक का मुकाबला Harley-Davidson Street 750 से होगा।

BS6 Kawasaki Z650 bike launched know price and features
BS6 Kawasaki Z650 - फोटो : Social Media

पावर

BS6 Kawasaki Z650 की कीमत अब 5.94 लाख रुपये है। कंपनी ने इसमें पहले वाला 649 सीसी का पैरलल-ट्विन इंजन दिया है। इसका इंजन 68 एचपी की पावर और 64 एनएम की टार्क जनरेट करता है। इसमें रिवाइज्ड एग्जॉस्ट और एयरबॉक्स भी दिया गया है। वहीं पिछले इंजन के मुकाबले इसमें कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। जबकि पहले के मुकाबले 1.7 एनएम टार्क कम हो गया है। 

BS6 Kawasaki Z650 bike launched know price and features
kawasaki

कंपनी ने दिया शार्प डिजाइन

BS6 Kawasaki Z650 के डिजाइन में कंपनी ने काफी बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसे पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प डिजाइन में उतारा है। नई बाइक में इंस्ट्रूमेंट कंसोल ब्लूटूथ, जीपीएस और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की फीचर मिलता है। वहीं इसमें डनलप स्पोर्टमैक्स रोडस्पोर्ट 2 टायर्स और 4.3-इंच फुल टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। बाइक में रिडिजाइन एलईडी हेडलाइट भी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BS6 Kawasaki Z650 bike launched know price and features
Kawasaki Ninja 650

यह बाइक भी हुई लॉन्च

हाल ही में कंपनी ने अपनी Ninja 650 को भी लॉन्च किया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 6.24 लाख रुपये रखी गई है। पावरफुल इंजन के साथ आ रही नई 2020 Ninja 650 में ट्विन एलईडी हेडलैंप, नया विंडशील्ड, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अंडरस्कोर एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। Ninja 650 को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। 

विज्ञापन
BS6 Kawasaki Z650 bike launched know price and features
Kawasaki Ninja 650

डनलप स्पोर्टमैक्स रोडस्पोर्ट टायर

नई Kawasaki Ninja 650 में 649 सीसी, 4-स्ट्रोक, पैरलल ट्विन इंजन और 6 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। इसका फ्यूल इंजेक्टेड सिस्टम वाला इंजन 8,000 आरपीएम पर 68 एचपी की पावर और 6,700 आरपीएम पर 64 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें वॉल्व सिस्टम DOHC, 8 वॉल्व्स है। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 130 एमएण, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 15 लीटर और व्हीलबेस 1410 एमएम है। बाइक में डनलप स्पोर्टमैक्स रोडस्पोर्ट टायर 2 टायर्स का इस्तेमाल हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed