फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या लॉकडाउन में धूप में खड़ी है आपकी कार, तो हो सकते हैं कई नुकसान, ऐसे करें देखभाल

Thu, 28 May 2020 10:36 AM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 28 May 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Car tips in Hindi: Dont park your car in the sun interior and wiring may be damaged
Car - फोटो : सांकेतिक

भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में कार को धूप में खड़ी करना खतरे से खाली नहीं है। तेज धूप में कार खड़ी करने पर भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इसलिए बेहतर है कि समय रहते कुछ सावधानियां बरती जाएं। हम आपको बता रहे हैं कि धूप में गाड़ी खड़ी करने से क्या नुकसान हो सकते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है...

Car tips in Hindi: Dont park your car in the sun interior and wiring may be damaged
car parking - फोटो : सांकेतिक

पार्किंग की नहीं है व्यवस्था तो यह तरीका अपनाएं

बता दें कि तेज गर्मी की वजह से कार के इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट गर्म होकर खराब हो सकते हैं। कार का पेंट, टायर और इंजन में भी दिक्कत आ सकती है। इसलिए इन्हें बचाने के लिए हमें थोड़ी सावधानी की जरूरत है। अगर आपके पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, तो मोटे कवर से कार को ढककर बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता है। 

Car tips in Hindi: Dont park your car in the sun interior and wiring may be damaged
Car Cool in summer - फोटो : सांकेतिक

मोटे कपड़े के कवर से ढकें  

एक्सपर्ट का कहना है कि मोटे कपड़े के कवर से ढक कर कार को धूप से सुरक्षित किया जा सकता है। शहर की अधिकतर कॉलोनियों में पार्किंग के इंतजाम नहीं हैं। लोग घर के बाहर या सड़क के किनारे अपनी गाड़ी खड़ी करते हैं, जहां धूप सीधी गाड़ी पर पड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Car tips in Hindi: Dont park your car in the sun interior and wiring may be damaged
car - फोटो : Social

पिघल जाती है वायरिंग

एक रिपोर्ट के मुताबिक ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट ने बताया कि सुबह से शाम तक लगातार धूप में कार खड़ी रहने से उसकी वायरिंग पर असर पड़ता है, क्योंकि कार में बहुत ज्यादा वायरिंग होती है, जिसका कनेक्शन सीधे बैटरी से होता है। धूप सीधे बोनट पर पड़ती है जिससे वह गर्म हो जाता है। उसके अंदर की वायरिंग पिघलकर आपस में चिपक सकती है, जिससे लाइट, स्पीडोमीटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट खराब हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि कार को सीधे सूर्य की रोशनी से बचाकर रखें। यदि ऐसा नहीं हो पा रहा है तो मोटे कवर से उसे ढककर रखें। धूप में लगातार गाड़ी खड़ी करने पर टायर भी गर्म होने से उसमें दरार आने की संभावना रहती है। उसका पेंट भी खराब हो जाता है। 

विज्ञापन
Car tips in Hindi: Dont park your car in the sun interior and wiring may be damaged
Car Engine Oil - फोटो : social media

याद रखें यह टिप्स

बता दें कि रेक्सीन और लेदर के सीट कवर ज्यादा गर्म होते हैं। इसलिए कपड़े का कवर लगवाएं, डैशबोर्ड की चमक बनाए रखने के लिए वैक्स और क्रीम का प्रयोग करें। वहीं नियमित रूप से कार की धुलाई करें, कार के शीशे पर विंडशील्ड कवर का प्रयोग करें। अंदर से कार गर्म नहीं होगी। कूलेट के लेवल की जांच करते रहें, मोबिल ऑयल की खपत गर्मी की बढ़ती है। इसकी भी जांच करते रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed