{"_id":"5dc6cd0b8ebc3e5b116f7fbb","slug":"bollywood-director-rohit-shetty-bought-luxury-super-suv-lamborghini-urus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह के बाद बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खरीदी ये 'Super SUV', कीमत उड़ा देगी होश!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
रणवीर सिंह के बाद बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खरीदी ये 'Super SUV', कीमत उड़ा देगी होश!
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 09 Nov 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rohit shetty Lamborghini URUS
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी एक्शन फिल्मों में गाड़ियों की तोड-फोड़ के लिए मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने सबसे महंगी एसयूवी खरीदी है। उन्होंने यह Lamborghini Urus एसयूवी हाल ही में खरीदी है। कारों के शौकीन रोहित शेट्टी के गैराज में पहले ही फोर्ड मस्टंग जीटी, मैसेराती ग्रांटूरिज्मो स्पोर्ट, लैंड रोवर रैंज रोवर, बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज लग्जरी सेडान जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
50 से ज्यादा Lamborghini Urus डिलीवर
2 of 5
Rohit shetty Lamborghini URUS Yellow
- फोटो : Social Media
इटैलियन कंपनी की Lamborghini Urus भारत में काफी पॉपुलर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक कंपनी की 50 से ज्यादा Lamborghini Urus अकेले भारत में ही डिलीवर हो चुकी हैं। इसे खरीदने वालों में बॉलीवुड की तमाम सेलिब्रिटीज शामिल हैं। वहीं भारत क सबसे प्रतिष्ठित बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पास भी Lamborghini Urus है, जिसे उन्होंने पिछले साल सितंबर में खरीदा था।
एक्स-शोरूम कीमत 3.10 करोड़ रुपये
3 of 5
Lamborghini Urus
रोहित शेट्टी ने Giallo Auge यानी पीले रंग की Lamborghini Urus खरीदी है, जो Lamborghini की स्पोर्ट्स कारों का सबसे ज्यादा बिकने वाला रंग है। वहीं Lamborghini Urus बिल्कुल मॉडर्न कार जो स्पोर्ट्स कारों से प्रभावित है। इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 3.10 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
4 of 5
Lamborghini Urus SUV
- फोटो : Social
Lamborghini Urus में 4.0 लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन लगा हुआ है, जो 650 पीएस की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम लगा हुआ है, जो फ्रंट व्हील्स को 40 फीसदी पावर और पीछे के पहियों को 60 फीसदी पावर देता है। वहीं इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसका वजन 2.2 टन है और यह मात्र 3.6 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। खास बात यह है कि इसकी टॉप स्पीड 305 किमी प्रति घंटा है और इसमें कार्बन-सिरेमक से 440 एमएम के डिस्क ब्रेक लगे हैं।
विज्ञापन
ऱणवीर सिंह के पास भी है ये कार
5 of 5
Ranveer singh Lamborghini
- फोटो : Social Media
इससे पहले अक्टूबर में ही अभिनेता ऱणवीर सिंह ने अपने लिए एक लाल रंग की Lamborghini Urus खरीदी थी। वे लाल रंग की Urus को ड्राइव करते हुए नजर आए थे। रणवीर उस दौरान कबीर खान की फिल्म ‘83’ की शूटिंग में व्यस्त थे, यह फिल्म भारत के 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित हैl फिल्म में रणवीर, कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।