{"_id":"5dc571348ebc3e5b566849c5","slug":"former-indian-crickter-kapil-dev-brought-jeep-compass-ms-dhoni-has-jeep-grand-cherokee-trackhawk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने खरीदी Jeep Compass, इन सेलिब्रिटीज के भी है पास","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने खरीदी Jeep Compass, इन सेलिब्रिटीज के भी है पास
अमेरिकन ब्रांड Jeep Compass हालांकि बिक्री के मामले में कोई खास सफलता नहीं मिली हो, लेकिन सेलेब्रिटीज इसकी दीवानी हैं। इस साल अक्टूबर में जीप कंपास की मात्र 854 यूनिट्स की ही बिक्री हुई और टॉप-10 एसयूवी की बिक्री में आठवें स्थान पर रही। बावजूद इसके भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके कपिल देव इसके नए ग्राहक हैं।
लाल रंग की कंपास खरीदी
2 of 5
Tapsee Pannu Jeep Compass
- फोटो : Social Media
जीप कंपास ने ऑधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया पर कपिल देव की फोटो डाली हैं, जिसमें वे जीप कंपास की डिलीवरी लेते दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने लाल रंग की कंपास खरीदी है, लेकिन उसके वेरियंट के बारे में कोई पता नहीं चला है। हाल ही में भारतीय नौसेना के पूर्व एडमिरल सुनील लांबा ने भी रिटायरमेंट से पहले जीप कंपास खरीदी थी। वहीं इससे पहले तमाम बॉलीवुड सेलेब्रिटीज इसके दीवाने हैं। तापसी पन्नू, जैकलीन फर्नांडीज, रिआ चक्रोबर्ती, अक्षय कुमार, रोहित रॉय के पास कंपास है।
धोनी के पास जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक एडीशन
3 of 5
MS Dhoni Jeep Grand Cherokee
- फोटो : Social Media
वहीं बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के पास जीप ग्रैंड चेरोकी एसआरटी है, वहीं हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक एडीशन खरीदा है। जो अब तक की सबसे पावरफुल जीप है। कंपनी ने इस मॉडल को खास तौर पर धोनी के लिए कस्टमाइज्ड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑन-रोड कीमत 26 लाख
4 of 5
Saif Ali Khan Grand Cherokee SRT
- फोटो : Social Media
वहीं अनुमान है कि कपिल देव को डिलीवर की गई जीप कंपास लिमिटेड वर्जन है और इसमें डीजल इंजन लगा हुआ है। वहीं इसकी ऑन-रोड कीमत 26 लाख रुपये है। इसमें 2.0 लीटर का डीजल इंजन लगा है, जो 170 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। गौरतलब है कि यही इंजन टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर में भी आता है।
विज्ञापन
ट्रैलहॉक में 9-स्पीड ऑटोमैटिक डुअल क्लच ट्रांसमिशन
5 of 5
Rhea Chakraborty Jeep Compass
- फोटो : facebook
कंपास 4X2 और 4X4 दोनों आप्शंस में आती है। डीजल इंजन में 4X2 और 4X4 और पेट्रोल इंजन में 4X2 आप्शन मिलता है। जीप कंपास में 1.4 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 161 बीएचपी की अधिकतम पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरियंट में मिलती है। कंपास में फुल पैनोरैमिक सनरूफ और लग्जीरियस कैबिन मिलता है। फिलहाल जीप के केवल एक ही वेरियंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। जबकि कंपास ट्रैलहॉक में 9-स्पीड ऑटोमैटिक डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।