{"_id":"6ad858030283761726092edb","slug":"byd-yangwang-u8-luxury-suv-that-float-water-getting-ready-australia-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: चीन में बन गई ऐसी एसयूवी जो पानी पर तैरेगी, टैंक की तरह 360 डिग्री घूमेगी; इसके बारे में जानिए","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
वायरल वीडियो: चीन में बन गई ऐसी एसयूवी जो पानी पर तैरेगी, टैंक की तरह 360 डिग्री घूमेगी; इसके बारे में जानिए
Wed, 21 Oct 2026 11:44 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Wed, 21 Oct 2026 11:44 AM IST
सार
जहां एक तरफ टेस्ला भविष्य की तकनीकों पर काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर चीनी वाहन दिग्गज कंपनी बीवाईडी (BYD) ने ऑटो इंडस्ट्री में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। बीवाईडी की लग्जरी एसयूवी 'यांगवांग U8' (Yangwang U8) अब ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है, क्योंकि इसे 'ऑस्ट्रेलियन डिजाइन रूल्स' का सर्टिफिकेशन मिल गया है। इस शानदार कार की एक सबसे खास खूबी इसका 'इमरजेंसी फ्लोटिंग मोड' है, जो बाढ़ जैसी आपात स्थिति में बेहद काम आ सकता है। आइए इस दमदार कार के बारे में विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
बीवाईडी की लग्जरी एसयूवी यांगवांग U8
- फोटो : yangwangauto
विस्तार
कारों की दुनिया में कंपनियां अब सिर्फ रफ्तार और लग्जरी पर ही नहीं, बल्कि मुश्किल हालात में काम आने वाली तकनीक पर भी काफी ध्यान दे रही हैं। चीन की दिग्गज कार निर्माता कंपनी बीवाईडी की लग्जरी एसयूवी यांगवांग U8 इसका एक दिलचस्प उदाहरण है। यह एसयूवी बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थिति में कुछ समय तक पानी पर तैर सकती है। अब यह गाड़ी ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसे ऑस्ट्रेलियन डिजाइन रूल्स यानी एडीआर का सर्टिफिकेशन मिल गया है, जो ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर इसे उतारने की दिशा में एक अहम कदम है।
ऑस्ट्रेलियाई सरकार के वाहन अप्रूवल डेटाबेस में भी इस एसयूवी का नाम सामने आया है। इसमें 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और चार इलेक्ट्रिक मोटरों वाला पावरट्रेन मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह कार महज 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
विज्ञापन
कब और कहां हो सकती है लॉन्च?
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई सरकार के वाहन अप्रूवल डेटाबेस में भी इस एसयूवी का नाम सामने आया है। इसमें 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और चार इलेक्ट्रिक मोटरों वाला पावरट्रेन मिलता है। कंपनी के अनुसार, यह कार महज 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
विज्ञापन
Tesla’s competitor BYD is creating cars that can float temporarily in water! Its Yangwang U8 Luxury SUV can enter emergency floating mode - a feature designed for emergency situations such as flooding. While Tesla’s Flying car ideas was capturing attention, BYD is also.. 1/2 https://t.co/GuaYxRgZBx
— Ludic Explorer🤸🏻🔍 (@JkJerry) October 20, 2026
विज्ञापन
कब और कहां हो सकती है लॉन्च?
- यह कार सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च होगी। बता दें कि बीवाईडी पिछले करीब दो साल से ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर यांगवांग U8 के राइट-हैंड ड्राइव वर्जन की टेस्टिंग कर रही है। इस वर्जन में ड्राइवर की सीट दाईं ओर होती है, जैसा कि ऑस्ट्रेलिया में चलने वाली गाड़ियों में होता है।
- कंपनी ने यह भी एलान कर दिया है कि वह ऑस्ट्रेलिया में इस एसयूवी को बेचने पर विचार कर रही है। अब इसे ऑस्ट्रेलियन डिजाइन रूल्स का सर्टिफिकेशन मिलने से इसकी संभावित एंट्री की दिशा में प्रगति हुई है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की तारीख या शोरूम में उपलब्धता को लेकर कोई पक्की जानकारी नहीं दी है।
Trending Videos
बीवाईडी की लग्जरी एसयूवी यांगवांग U8
- फोटो : yangwangauto
चार इलेक्ट्रिक मोटर और 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
- यांगवांग U8 के ऑस्ट्रेलियाई मॉडल में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ चार इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं। हर इलेक्ट्रिक मोटर 220 kW यानी करीब 295 hp की पावर जनरेट करती है। चारों मोटरों का कुल सिस्टम आउटपुट 880 kW यानी लगभग 1,180 hp बताया गया है।
- इसके अलावा इसमें विदेशों में बिकने वाले मॉडल में 1,520 Nm यानी 1,121 lb-ft तक का टॉर्क मिलता है। टॉर्क इंजन या मोटर की खींचने की ताकत को दर्शाता है, जो गाड़ी को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करती है।
- कंपनी का दावा कि यांगवांग यू8 महज 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इतनी तेज रफ्तार और चार इलेक्ट्रिक मोटरों वाला सेटअप इसे पावरफुल लग्जरी एसयूवी की श्रेणी में रखता है। इसी के साथ यह पानी में तैर सकती है टैंक की तरह 360 डिग्री घूम सकती है।
बीवाईडी की लग्जरी एसयूवी यांगवांग U8
- फोटो : yangwangauto
बाढ़ में भी कैसे दौड़ेगी यह ताकतवर एसयूवी?
- एक ओर टेस्ला की फ्लाइंग कार के कॉन्सेप्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है, वहीं दूसरी ओर बीवाईडी ऐसी तकनीक वाली एसयूवी पेश कर रही है, जो जरूरत पड़ने पर पानी पर तैर सकती है। यह यांगवोग U8 की सबसे खास और अनोखी खूबी है। इसमें इमरजेंसी फ्लोटिंग मोड शामिल है। यानी बाढ़ जैसी आपातकालीत स्थिति में भी कार नहीं रुकेगी, इस मोड की मदद से एसयूवी कुछ समय तक पानी में आराम से तैर सकती है।
- जहां सामान्य कारें गहरे पानी में फंस सकती हैं, वहीं इस तकनीक का मकसद कुछ खास इमरजेंसी के हालात में वाहन को संभालने में मदद करना है। हालांकि, फ्लोटिंग मोड को बाढ़ के पानी में गाड़ी चलाने की सामान्य सुविधा नहीं समझना चाहिए। इसका इस्तेमाल विशेष परिस्थितियों के लिए है और इसे किसी भी स्थिति में सुरक्षित रूप से बाढ़ पार करने की गारंटी नहीं माना जा सकता।
- बीवाईडी यांगवांग U8 की ऑस्ट्रेलिया में कीमत अभी आधिकारिक रूप से तय नहीं हुई है। हालांकि, अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब 250,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर हो सकती है।
- यह कीमत ऑस्ट्रेलिया में अब तक बिकने वाली सबसे महंगी चीनी ब्रांड की कार की कीमत से लगभग दोगुनी बताई जा रही है। अगर यह अंदाजा सही होता है, तो यांगवांग U8 ऑस्ट्रेलिया के लग्जरी कार बाजार में बेहद महंगे सेगमेंट में शामिल होगी। फिलहाल, कीमत और लॉन्च की तारीख को लेकर कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।