{"_id":"628f37aa6fd7fc2712204853","slug":"bmw-i4-electric-sedan-car-launched-in-india-four-door-coupe-electric-sedan-car-2022-bmw-i4-price-specs-features-bmw-i4-range-km","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BMW i4: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक फोर-डोर कूपे, फुल चार्ज में चलती है 590 किमी, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW i4: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक फोर-डोर कूपे, फुल चार्ज में चलती है 590 किमी, जानें कीमत और फीचर्स
Thu, 26 May 2022 02:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 26 May 2022 02:18 PM IST
सार
जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार BMW i4 को भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
BMW i4 Electric Car
- फोटो : BMW
जर्मनी की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार BMW i4 को भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। बीएमडब्ल्यू i4 ऑल-इलेक्ट्रिक सेडान की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 69.90 लाख रुपये तय की गई है। BMW i4 इलेक्ट्रिक कार 4 डोर (चार दरवाजों) वाली कूपे कार है। BMW i4 सेडान को दिल्ली में इंडिया आर्ट फेयर में पेश किया गया था, जहां इसने काफी ध्यान खींचा। यह कार दो वैरिएंट- eDrive 40 और M50 xDrive में उपलब्ध है।
BMW i4 Electric Car
- फोटो : BMW
लुक और डिजाइन
एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई BMW i4 इलेक्ट्रिक कार BMW 4 सीरीज ग्रैन कूपे कार के इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) वर्जन के जैसी लगती है। बीएमडब्ल्यू के CLAR आर्किटेक्चर पर आधारित, BMW i4 4-सीरीज ग्रैन कूपे का मॉडिफाइड ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है। लेटेस्ट इलेक्ट्रिक लक्जरी सेडान की स्टाइलिंग के जरिए दोनों मॉडलों के बीच समानताएं दिखाई देती हैं। इसमें अन्य समकालीन मॉडलों के जैसे, कंपनी के सिग्नेचर किडनी साइज में एक आकर्षक फ्रंट ग्रिल मिलता है। इलेक्ट्रिक कार होने के कारण इसमें मेश ग्रिल की जगह बॉडी प्लेट मिलती है। फ्रंट फेसिया में इंटीग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ स्लीक कोरोना एलईडी हेडलैंप मिलते हैं। कार के ओवरऑल साइज की बात करें तो यह कार 4,783 mm लंबी, 1,852 mm चौड़ी और 1,448 mm ऊंची है। i4 इलेक्ट्रिक कार में 2,856 mm का व्हीलबेस मिलता है।

दमदार फीचर्स
BMW i4 के इंटीरियर और केबिन की बात करें तो, इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें ब्रांड की कर्व डुअल-स्क्रीन डिस्प्ले है जिसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें बीएमडब्ल्यू का लेटेस्ट ड्राइव 8 यूजर इंटरफेस दिया गया है। कंपनी इस डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा देती है। अन्य फीचर्स में वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कूलिंग फंक्शन के साथ इलेक्ट्रॉनिक फ्रंट सीटें, इलेक्ट्रिक सनरूफ और कई कनेक्टेड कार फीचर्स शामिल हैं।

इंजन पावर और रेंज
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट की गई डिटेल्स के मुताबिक, नए eDrive40 वर्जन में 83.9kWh बैटरी पैक दिया गया है। यह कार के पीछे के पहियों को बिजली देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर को ताकत देता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर अधिकतम 335bhp का पावर और 430Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटर की मदद से कार सिर्फ 5.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी पैक एक बार फुल चार्जिंग में एक साइकिल (WLTP प्रमाणित) पर 521 किमी की रेंज दे सकता है।

M50 xDrive वैरिएंट का पावर और रेंज
जबकि कार का हायर-स्पेक वैरिएंट i4 M50 xDrive AWD एक स्पोर्टियर वर्जन है और डुअल इलेक्ट्रिक मोटर से लैस, जो हर एक एक्सल को पावर देता है। यह अधिकतम 544bhp का पावर और 795Nm के पीक टॉर्क को सपोर्ट करता है। हायर आउटपुट को देखते हुए, यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पकड़ने में सिर्फ 3.9 सेकंड का समय लेती है। हालांकि, इसकी ओवरऑल रेंज 590 किमी (WLTP) है।